सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

करन और दृशा शादी के बाद कहां रहेंगे? पूरी हुई सनी देओल की इच्छा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शादी के बाद कहां रहेंगे करन और दृशा ? पूरी हुई सनी देओल की इच्छा

सनी देओल को जो चिंता थी वो अमूमन लड़कीवालों को रहती है…लेकिन करन ने अपनी एक बात से सनी देओल को तसल्ली दी.

सनी देओल के बेटे करन देओल और दृशा आचार्य की शादी करीब है और इसके साथ उनसे जुड़ी अलग-अलग डिटेल्स सामने आ रही हैं. हाल में एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर आपका भी दिल पिघल जाएगा. देओल परिवार के एक करीबी सोर्स ने बताया कि शादी के बाद करन और दृशा अपने घर में ही रहेंगे. मतलब यह कि वह मम्मी-पापा का घर छोड़कर कहीं बाहर शिफ्ट नहीं हो रहे हैं. जैसे कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शिफ्ट हो गए थे. यह आजकल के माहौल के हिसाब से नॉर्मल बात हो सकती है लेकिन देओल परिवार में ऐसा नहीं है.

उन्होंने बताया, जब भी सनी के सामने इस बारे में बात की गई कि शादी के बाद करन और दृशा कहां रहेंगे तो उनकी आंखें भर आईं. जब करन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका और दृशा का ऐसा कोई प्लान नहीं है तब जाकर पापा सनी देओल को तसल्ली मिली. जाहिर सी बात है कि परिवार के साथ रहने का फैसला दृशा की मंजूरी के बाद ही लिया गया होगा.

उन्होंने बताया, द्रिशा बहुत ही फैमिली ओरिएंटेड बच्ची है और उसने हमेशा परिवार की वैल्यूज की इज्जत की है. करन और दृशा ने जब से डेटिंग शुरू की थी वह तब से ही इस परिवार का हिस्सा बन गई थीं. इन बातों से साफ है कि देओल फैमिली से दृशा की बॉन्डिंग काफी पुरानी है.

Advertisement

कहां हो रही है शादी ?

करन और दृशा 18 जून को शादी करने वाले हैं. यह शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल Taj Lands End में होने वाली है. इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल होंगे इनमें सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक का नाम शामिल है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *