सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हीटवेव और गर्मी से कब मिलेगी राहत?कहां-कहां होगी बारिश? जानें IMD का अपडेट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

गर्मी और हीटवेव से कब मिलेगी राहत? कहां-कहां होगी बारिश? जानें IMD का अपडेट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले करीब 8 से 10 दिन से जारी भयंकर गर्मी की वजह से लू लगने से सैकड़ों लोग बीमार हो चुके हैं.

भीषण गर्मी और हीटवेव (Heatwave) का संकट झेल रहे राज्यों के तापमान में बुधवार से गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने ताज़ा बुलेटिन में ये पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को सिर्फ विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना है. कुल मिलाकर बुधवार से देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कमी आने की उम्मीद है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. यहां अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं.

लू लगने से सैकड़ों लोग बीमार

मंगलवार को विदर्भ के कुछ हिस्सों और ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले करीब 8 से 10 दिन से जारी भयंकर गर्मी की वजह से लू लगने से सैकड़ों लोग बीमार हो चुके हैं.

Advertisement

हीटवेव से प्रभावित राज्यों के अधिकारियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की बुधवार को बैठक हो सकती है. लू के बढ़ते संकट से निपटने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक हाई लेवल मीटिंग के बाद हीटवेव का संकट झेल रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रभावित इलाकों में अधिकारियों की एक विशेष टीम भी भेजने का फैसला किया.

फिलहाल खासी गर्मी झेल रहे इन राज्यों के तापमान में मंगलवार से कुछ गिरावट आनी शुरू हुई. मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, “कुछ इलाकों में हीटवेव कम होने का मुख्य कारण मॉनसून की बारिश का आगे बढ़ना है. मॉनसून उत्तर पूर्वी भारत से अब बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. हमारा पूर्वानुमान है कि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंचने के बाद से वहां बारिश होगी. बुधवार से हीटवेव का संकट झेल रहे राज्यों में तापमान घटना शुरू होगा”.

उधर, मॉनसून की वजह से सब उप-हिमालयी राज्यों पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर बाढ़ का संकट बन रहा है. सेंट्रल वॉटर कमीशन की बाढ़ पूर्वानुमान निगरानी निदेशालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को असम में एक जगह पर गंभीर बाढ़ की स्थिति रिपोर्ट हुई है, जहां नदी का पानी खतरे के करीब या उससे ऊपर है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *