सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

जब ट्यूशन जा रहे थे Taimur Ali Khan तो 50 लोगों ने किया बाइक पर पीछा, सैफ ने किया फिर ये

3 मिनट पढ़ें

जब ट्यूशन जा रहे थे Taimur Ali Khan तो 50 लोगों ने किया बाइक पर पीछा, सैफ ने किया फिर ये

तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती थीं. उनके नाम से कई सारे फैन पेज भी बन गए थे. तैमूर की एक झलक के लिए फैंस तरसते थे.

एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया सेंसेशन रहे हैं. एक समय ऐसा था जब तैमूर की एक झलक के लिए फैंस बैचेन रहते थे. तैमूर पैपराजी के फेवरेट स्टारकिड थे.

बता दें कि तैमूर का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था. जन्म के बाद से ही तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल रहती थीं. अब एक फेमस पैपराजी ने यूट्यूबर से बातचीत में तैमूर की फोटोज को लेकर रिएक्ट किया है.

‘डिमांड बढ़ गई थी’

उन्होंने कहा, ‘हम तैमूर को करीना और सैफ के घर के बाहर स्पॉट करते थे. करीना को कोई ऑब्जेक्शन नहीं था. डिमांड बढ़ गई थी कि हम क्या करते? 24 घंटे उसके पीछे रहना शुरू कर दिया था. वो स्कूल जा रहा होता तो उसके पीछा जाते थे. ट्यूशन जा रहा होता था तो ट्यूशन जाते थे. जब वो खेलता था तो उसकी फोटोज लेते थे. बच्चे की पर्सनल लाइफ हम लोगों ने डिस्टर्ब करना शुरू कर दी थी. तब उन्होंने रिक्वेस्ट की कि कुछ जगहों पर आप मत आइए, जैसे स्कूल और ट्यूशन.’

आगे उन्होंने कहा, ‘एक बार तैमूर अपने ट्यूशन जा रहा था और मैंने देखा कि वहां 40-50 लोग बाइक पर उसे फॉलो कर रहे हैं. मुझे लगा कि ये 50 लोग कहां से आए? किसी ने मुझे कहा- आगे तमाशा देखिए. कोई गेट से कूदा और कुछ उसकी कार के आस पास आए जैसे कि वो उस पर अटैक करने वाले हों. मैं डर गया और सोचा कि नहीं यार ये गलत है. अगर मैं डर गया था तो सोचिए कि फैमिली को कैसा लगता होगा. यहां तक कि तैमूर की नैनी को भी चिंता होने लगी. सैफ ने हमें कॉल किया और रिक्वेस्ट की कि हम तैमूर को स्कूल में फॉलो न करें. फिर हमने उनकी प्राइवेसी को रिस्पेक्ट दिया और लिमिट सेट की. उनकी भी पर्सनल लाइफ है.

मालूम हो कि करीना और सैफ 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों को इस शादी से दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम तैमूर है और छोटे बेटे का नाम जेह.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *