सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आईपीएल मैच में दिखे शाहरुख खान और प्रीति जिंटा तो फैंस को आई ‘वीर-जारा’ की याद, बोले- ‘आप हमेशा फेमस रहोगे’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आईपीएल मैच में दिखे शाहरुख खान और प्रीति जिंटा तो फैंस को आई ‘वीर-जारा’ की याद, बोले- ‘आप हमेशा फेमस रहोगे’

प्रीति जिंटा और शाहरुख खान IPL में अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे थे. यहां से दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं, जिन्हें देख फैंस को ‘वीर-जारा’ की याद आ गई.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का आगाज हो चुका है. फैंस भी बड़ी एक्साइटमेंट के साथ अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट कर रहे हैं. बीते दिन 2 मैच हुए, इन दोनों मैचों में प्रीति जिंटा और शाहरुख खान की टीम ने जीत हासिल की. दोनों ही को-ओनर अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में मौजूद रहे. इस दौरान शाहरुख खान और प्रीति जिंटा को देख फैंस को दोनों स्टार्स की आइकॉनिक मूवी ‘वीर जारा’ की याद दिला दी.

शाहरुख खान अपनी टीम कोलकत्ता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने के लिए कोलकाता के एडेन गार्डन में मौजूद रहे. शाहरुख की मौजदूगी ने फैंस के क्रेज को सांतवे आसमान पर पहुंचा दिया. इस दौरान किंग खान की टीम ने मुकाबले में जीत हासिल की. किंग खान की टीम जहां सनराइजर हैजराबाद से जीती, तो वहीं प्रीति की टीम ने दिल्ली कैपिटल को मात दी.

फैंस को आई वीर-जारा की याद

Advertisement

प्रीतिं जिंटा भी अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को सपोर्ट करने पहुंची थीं. दोनों एक साथ तो स्टेडियम में नजर नहीं आए लेकिन प्रीति जिंटा को सूट सलवार और खुले बालों में देख फैंस ने शाहरुख को उनके साथ इमैजिन जरूर कर लिया. दरअसल, प्रीति जिंटा का स्टेडियम से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके खुले बाल हवा में लहराते हुए उनके चेहरे पर आ रहे हैं और वो उन्हें अपने हाथों से हटा रही हैं.

फैंन ने शेयर किया प्रीति का वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने ‘वीर-जारा’ में किंग खान का एक डायलॉग याद दिला दिया. वीडियो में शाहरुख का डायलॉग चल रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि- ‘उसका एक बाल उसकी दाईं आखं को परेशान कर रहा था. वो उसे झटकने की कोशिश कर रही थी लेकिन हवा तेज थी. मैंने उसके बाल हटाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया. उसने घबरा के मेरी तरफ देखा. हम दोनों ने पहली बार एक दूसरे को देखा. ‘

बता दें कि शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर-जारा’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी. यही वजह है कि आज भी फैंस के दिल में ‘वीर-जारा’ का किरदार जिंदा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *