सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जब रजा मुराद ने शूटिंग के दौरान इस एक्टर को जड़ दिए थे कई थप्पड़! वजह जान रह जाएंगे दंग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जब रजा मुराद ने शूटिंग के दौरान इस एक्टर को जड़ दिए थे कई थप्पड़! वजह जान रह जाएंगे दंग

Raza Murad Birthday Actor Had To Slap Ranveer Singh 24 Times For A Scene In  2018 Blockbuster Film Padmaavat Know Here Why | Raza Murad Birthday: जब रजा  मुराद ने शूटिंग के

बॉलीवुड के पॉपुलर खलनायक यानी रजा मुराद 72 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं. 5 साल पहले एक फिल्म आई थी, जिसमें उन्होंने एक एक्टर को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए थे.

दिग्गज एक्टर रजा मुराद (Raza Murad) बॉलीवुड के मशहूर खलनायकों की लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने अपने करियर में अधिकतर निगेटिव रोल किए हैं. कमाल की बात ये है कि 72 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं और अपने किरदारों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. 23 नवंबर को रजा मुराद का जन्मदिन होता है. इस खास मौके पर एक किस्सा सुनाते हैं जब रजा मुराद ने शूटिंग के दौरान एक एक्टर को एक-दो नहीं बल्कि कई थप्पड़ जड़ दिए थे.

रजा मुराद ने निभाया था खलनायक का किरदार

साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई थी, जिसमें रजा मुराद ने जलालुद्दीन खिलजी का रोल किया था. वहीं, रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था. फिल्म का एक सीन है जब रजा मुराद रणवीर सिंह को थप्पड़ मारते हैं. अगर आपने फिल्म देखी है, तो वो सीन आपको जरूर याद होगा. इस सीन की वजह से रणवीर सिंह को रजा मुराद से कई थप्पड़ खाने पड़ गए थे.

Advertisement

शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को मारे थे कई थप्पड़

दरअसल, हुआ ये कि जब ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान रजा मुराद रणवीर सिंह को थप्पड़ मार रहे थे, तो संजय लीला भंसाली को सीन परफेक्ट नहीं लग रहा था. इसके चलते संजय लीला भंसाली ने पूरे 24 रीटेक करवाए. इस वजह से रजा मुराद को परफेक्ट सीन देने चक्कर में रणवीर सिंह को 24 थप्पड़ मारने पड़ गए थे.

साल 2018 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म

बताते चलें कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावत’ (Padmaavat) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), जिम सर्भ (Jim Sarbh), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), आदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari), अनुप्रिया गोयनका (Anupriya Goenka) जैसे सितारों ने काम किया था. रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म ‘पद्मावत’ ने 302 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 571 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था. ये उस साल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *