सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

नवीन-उल-हक ने बटलर को बोल्ड किया तो झूम उठा पूरा स्टेडियम; देखें वीडियो

2 मिनट पढ़ें

कोहली इफेक्ट! नवीन-उल-हक ने बटलर को बोल्ड किया तो झूम उठा पूरा स्टेडियम; देखें वीडियो

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने जब इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का विकेट चटकाया तो दिल्ली के स्टेडियम में जमकर शोर मचा.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच हुए मेल-मिलाप का असर इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच में देखने को मिला. रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब नवीन-उल-हक ने बटलर को बोल्ड किया तो पूरा स्टेडियम झूम उठा. सोशल मीडिया पर इस मोमेंट का वीडियो खूब शेयर हो रहा है.

विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच आईपीएल 2023 में नोंक-झोंक हो गई थी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए एक मुकाबले में हुई इस नोंक-झोंक का असर यह था कि इसके बाद जब भी नवीन-उल-हक भारतीय क्रिकेट फैंस के सामने दिखाई दिए हैं तो फैंस ने उन्हें कोहली के नाम से जमकर चिढ़ाया. IPL 2023 से लेकर एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप के मुकाबलों में यह सिलसिला जारी रहा. लेकिन पिछले भारत-अफगान मैच में जो कुछ हुआ, उसके बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है.

भारत और अफगानिस्तान मैच में विराट और नवीन एक-दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आए थे. दोनों ने हाथ मिलाकर कुछ देर बातचीत भी की थी. विराट और नवीन की इस मुलाकात के वीडियो इंटरनेट सनसनी बने हुए थे. बस यही वह मुलाकात रही, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल से नवीन के लिए नफरत निकल सी गई. शायद यही कारण रहा कि जब नवीन-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ विकेट चटकाया तो भारतीय दर्शकों ने उनकी खूब हौसला अफजाई की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *