सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जब कंगना ने जमकर की थी आलिया की तारीफ, ‘राजी’ देखकर कहा- ये उनकी दुनिया हैं, हम इसमें जी रहे हैं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जब कंगना ने जमकर की थी आलिया की तारीफ, ‘राजी’ देखकर कहा- ये उनकी दुनिया हैं, हम इसमें जी रहे हैं

यह आलिया की दुनिया है और हम बस इसमें रह रहे हैं”- कंगना रनौत ने राजी में आलिया भट्ट के प्रदर्शन की प्रशंसा की: बॉलीवुड समाचार - बॉलीवुड हंगामा

कंगना रनौत ने कभी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने आलिया की हिट फिल्म ‘राजी’ देखने के बाद उन्हें ‘क्वीन’ तक कह दिया था.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ अब एक नई पहचान जुड़ गई हैं. अब वे भाजपा सांसद भी बन चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था. इसके बाद एक्ट्रेस सांसद बन गई हैं. अब वे अपनी राजनीतिक लाइफ और फिल्मी करियर दोनों में ही तालमेल बैठा कर चल रही हैं.

कंगना रनौत बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं. वे बॉलीवुड के कई मशहूर सेलेब्स से पंगा भी लें चुकी हैं. बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर से तो उनका 36 का आंकड़ा है. वहीं मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से भी उनकी बनती नहीं हैं. लेकिन एक बार कंगना ने आलिया और उनकी फिल्म की जमकर तारीफ की थी.

जब कंगना ने देखी थी कंगना की फिल्म ‘राजी’

आलिया भट्ट और कंगना दोनों ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं. दोनों ने कई शानदार फिल्मों में काम किया हैं. एक बार कंगना आलिया की फिल्म ‘राजी’ देखकर उनके काम की फैन हो गई थीं. साल 2018 में आई इस फिल्म में आलिया ने विक्की कौशल के साथ काम किया था. इस हिट फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था.

Advertisement

आलिया ने कंगना को किया था इनवाइट

राजी 11 मई 2018 को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. तब आलिया भट्ट ने कंगना रनौत को भी इनवाइट किया था. लेकिन अपनी फिम की शूटिंग में बिजी रहने के चलते कंगना स्पेशल स्क्रीइंग अटेंड नहीं कर पाई थीं. लेकिन एक्ट्रेस ने बाद में ‘राजी’ देखी थी.

कंगना ने आलिया को कहा था ‘क्वीन’

यूं तो कंगना को बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कहा जाता हैं लेकिन ‘राजी’ देखने के बाद कंगना ने आलिया को ‘क्वीन’ कहा था. साल 2018 में कंगना ने मुंबई में सुबबर्न मल्टीप्लैक्स में यह फिल्म देखी थी. जब वे फिल्म देखकर बाहर निकली थी तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, ‘मुझे राजी बहुत पसंद आई. मेघना गुलजार ने शानदार काम किया है और आलिया के परफॉर्मेंस की तारीफ करने के लिए तो मेरे पास शब्द ही नहीं हैं. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. मुझे लगता है इस पर किसी को ऐतराज नहीं होगा कि आलिया क्वीन हैं. ये आलिया की दुनिया है, हम तो बस इसमें रह रहे हैं.”

आगे कंगना ने कहा था कि, ‘मेघना और आलिया ने मुझे अपनी फिल्म के लिए बुलाया था लेकिन अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी होने की वजह से मैं आ नहीं पाई थी. उस वक्त मैंने उनसे वादा किया था कि मैं जल्द ये फिल्म देखूंगी. मैं आलिया को उनकी इस फिल्म के लिए बधाई संदेश भेजने जा रही हूं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *