सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लालू के दबाव का मुद्दा BJP ने उठाया तो नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी पर खूब बोले CM

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP ने उठाया लालू के दबाव का मुद्दा तो नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी पर खूब बोले CM

Will Nitish Kumar JDU return to BJP NDA Alliance leaving RJD  Mahagathbandhan MGB Lalu Yadav answers - JDU फिर BJP के साथ जाएगी? नीतीश  कुमार के अगले कदम पर लालू यादव ने

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को मंत्री कौन बनाया? अब वह छोड़कर कर गया तो अंड बंड बोलता है. उसको कोई सेंस है क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार (11 अक्टूबर) को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी व संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) समेत कई अन्य नेता भी रहे. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार बीजेपी पर बरसे.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि जाति आधारित गणना में लालू यादव के दबाव पर एमवाई (MY) समीकरण पर फोकस किया गया है. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्राट चौधरी पर खूब बोले. कहा यह कोई मतलब है जो बोल रहा है? सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का नाम लिए बगैर कहा हम उसके पिता की कितनी इज्जत करते थे. उसके पिता को एमएलए कौन बनाया था? उसको मंत्री कौन बनाया? अब वह छोड़कर कर गया तो अंड बंड बोलता है. उसको कोई सेंस है क्या?

Advertisement

जेपी नड्डा के सवाल पर तेजस्वी को किया आगे

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सवाल पर एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार लड़खड़ा गए. दरअसल, जब पत्रकारों ने पूछा कि जेपी नड्डा ने एक बार फिर कहा है कि क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी. इस पर वे तेजस्वी यादव से कुछ समझने लगे. फिर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोग (मीडिया) बीजेपी के बारे में कह रहे हैं कि जेपी नड्डा बोले हैं क्षेत्रीय पार्टी खत्म हो जाएगी.

इस दौरान पीछे से ललन सिंह ने जवाब दिया ये लोग खुद खत्म हो जाएंगे. इसके बाद सीएम ने तेजस्वी यादव से सवाल सुनकर कहा कि हम पहले से ही कह रहे हैं कि यह लोग मीडिया का उपयोग कर रहा है. सरकार के पैसे का सदुपयोग नहीं कर रहे हैं. यह सब अपना सिर्फ प्रचार कर रहे हैं और अंड बंड बोल रहे हैं. इन सबकी कोई वैल्यू नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *