Home Breaking News भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कब और कहां देखें, वो भी बिलकुल फ्री,...

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कब और कहां देखें, वो भी बिलकुल फ्री, यहां जानिए

0
248

कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, वो भी बिलकुल फ्री, यहां जानिए

वनडे में दोनों देशों के बीच कुल 132 मैच हुए हैं जिसमें पाकिस्तान को 73 मैचों में जीत मिली है तो वहीं भारत को 55 मुकाबले में जीत हासिल हुई है.

एशिया कप 2023 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला ही पाकिस्तान के साथ 2 सितम्बर को खेलेगी ऐसे में लगातार रणनीति पर चर्चा हो रही और खिलाड़ी अपनी तैयारियों को लेकर बात कर रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हैं लेकिन पिछला मैच 2019 विश्व कप के दौरान खेला गया था. एशिया कप 2023 भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का इंतज़ार हर क्रिकेट प्रशंसक को है ऐसे में टीम इंडिया भी अपनी तैयारी पूरी करने में लगी है, टीम इंडिया की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार अपने इरादे को साझा करते आये है लेकिन केएल राहुल के चोट बाद प्लेइंग 11 की तस्वीर बदलती हुई नज़र आएगी.

वनडे में दोनों देशों के बीच कुल 132 मैच हुए हैं जिसमें पाकिस्तान को 73 मैचों में जीत मिली है तो वहीं भारत को 55 मुकाबले में जीत हासिल हुई है. 4 मैच बिना किसी परिणाम के सामने आया था. वहीं, वनडे एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 13 मुकाबले हुए हैं जिसमें 7 मैच में जीत मिली है, वहीं पाकिस्तान की टीम 5 मैच जीतने में सफल रहे हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है.

कब और कहां खेला जायेगा मुकाबला? 

भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा, ये मुकाबला दोपहर तीन बजे से खेला जायेगा और टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.

फ्री में कहां देख सकते हैं मुकाबले?

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आप लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी और आप जिओ सिनेमा पर भी फ्री में इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

बैकअप: संजू सैमसन

पाकिस्तानी टीम: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here