सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

जब आपस में भिड़े अजय देवगन-अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर हुआ ‘गोलमाल’, किसने बढ़ाई फैंस की ‘धड़कनें’?

4 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

जब आपस में भिड़े अजय देवगन-अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर हुआ ‘गोलमाल’, किसने बढ़ाई फैंस की ‘धड़कनें’?

अक्षय कुमार और अजय देवगन पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. उनकी फिल्मों का अक्सर साथ में क्लैश हो जाता है. इस बार बड़े मियां छोटे मियां और मैदान के बीच टक्कर है.

अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की ‘मैदान’ के बीच इस बार जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज है. मैदान 10 अप्रैल को और बड़े मियां छोटे मियां 11 अप्रैल रिलीज होनी हैं. एक तरफ जहां मैदान को शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय की फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. देखना मजेदार होगा कि कौनसी फिल्म कितना कमाएगी और फैंस के दिल में जगह बनाएगी.

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि अजय और अक्षय की कोई फिल्म क्लैश हो रही है. इससे पहले भी कई बार अजय और अक्षय की मूवीज में क्लैश हो चुका है. आइए डालते हैं उन फिल्मों पर नजर…

प्यार तो होना ही था वर्सेज अंगारे (1998)

इस फिल्म में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी देखने को मिली थी. ये रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा थी. इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था. वहीं अक्षय की अंगारे एक्शन फिल्म थी. इस फिल्म में पूजा भट्ट और सोनाली बेंद्रे जैसी एक्ट्रेसेस थीं. फिल्म को महेश भट्ट ने बनाया था. 21 करोड़ के कलेक्शन के साथ प्यार तो होना ही था सुपरहिट थी. वहीं अंगारे 2.83 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ्लॉप थी.

धड़कन वर्सेज दीवाने (2000)

अजय देवगन की दीवाने फ्लॉप थी. फिल्म ने 6.95 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में अजय के अलावा उर्मिला मातोंडकर और महिमा चौधरी भी नजर आईं. वहीं अक्षय कुमार की धड़कन 14.02 कलेक्शन के साथ एवरेज फिल्म थी. फिल्म में शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर्स थे. फिल्म को धर्मेश दर्शन डायरेक्ट किया था.

रेनकोट वर्सेज अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों (2004)

अजय देवगन की फिल्म रेनकोट ने 2.54 करोड़ कमाए थे और ये फिल्म फ्लॉप रही थी. फिल्म में अजय और ऐश्वर्या की जोड़ी देखने को मिली थी. फिल्म उस वक्त भले ही फ्लॉप रही पर इसे अब क्लासिक फिल्मों में काउंट किया जाता है. वहीं अक्षय की फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों भी फ्लॉप रही थी. वॉर एक्शन फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे.

तीस मार खान वर्सेज टूनपुर का सुपरहीरो (2010)

अक्षय कुमार की तीस मार खान ने 60 करोड़ का बिजनेस किया था और ये एवरेज फिल्म थी. वहीं अजय की टूनपुर का सुपरहीरो 3.4 करोड़ के बिजनेस के साथ फ्लॉप रही थी.

एक्शन रिप्ले वर्सेज गोलमाल 3 (2010)

अक्षय की एक्शन रिप्ले भी फ्लॉप रही थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या और अक्षय का रोमांस देखने को मिला. मगर फैंस ने फिल्म को पसंद नहीं किया. वहीं अजय की गोलमाल 3 हिट रही थी. फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने बनाया था.

ब्लू वर्सेज ऑल द बेस्ट (2009)

ब्लू ने 38 करोड़ की कमाई की मगर फिल्म फ्लॉप थी. फिल्म में संजय दत्त, राहुल देव, कैटरीना कैफ और लारा दत्त जैसे स्टार्स होने के बावजूद फिल्म चल नहीं पाई. वहीं अजय की ऑल द बेस्ट 41 करोड़ की कमाई के साथ सेमी हिट थी. ऑल द बेस्ट में अजय के अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, बिपाशा बसु जैसे स्टार्स थे. फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था.

राम सेतु वर्सेज थैंक गॉड (2022)

2022 में आई थैंक गॉड बुरी तरह पिट गई थी. थैंक गॉड में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में थे. फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया था. वहीं अक्षय की राम सेतु 71 करोड़ की कमाई के साथ एवरेज फिल्म थी. राम सेतु को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा जैसी एक्ट्रेस थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *