सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जब Munawar Faruqui के घर में घुसा शख्स, चुपके से बनाए वीडियो और फिर सोशल मीडिया पर किए लीक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जब Munawar Faruqui के घर में घुसा शख्स, चुपके से बनाए वीडियो और फिर सोशल मीडिया पर किए लीक

मुनव्वर फारूकी ने एक क्रेजी फैन का किस्सा शेयर किया. मुनव्वर ने बताया कि एक बार एक फैन कैमरा लेकर उनके घर में घुस गया था.

इंडिया को हंसाएंगे’ इन दिनों खबरों में बना है. शो में कई स्टैंडअप कॉमेडियन को भी देखा गया. हर्ष गुजराल शो को होस्ट कर रहे हैं. पारितोष त्रिपाठी, स्नेहल दीक्षित मेहरा, गौरव दुबे, अंकिता श्रीवास्तव, इंदर सहानी जैसे कॉमेडियन एक्ट कर रहे हैं. मुनव्वर फारूकी शो के पहले सेलिब्रिटी गेस्ट थे. मुनव्वर ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया.

इस दौरान मुनव्वर ने एक क्रैजी फैन का किस्सा भी शेयर किया. मुनव्वर ने बताया कि फैन उनके घर के अंदर घुस गया था.

जब मुनव्वर के घर में घुसा फैन

Advertisement

मैडनेस मचाएंगे में मुनव्वर फारूकी ने कहा- जब मैं फेमस हो गया तो मैं लंबे समय के बाद अपने होमटाउन जूनागढ़ गया. 200-300 लोग मेरा स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे. लेकिन मैं गाड़ी से गया. जब मैं वहां पहुंचा तो मेरे घर के पास बहुत भीड़ थी. जैसे-तैसे मेरा भाई मुझे लेकर घर के अंदर आया और दो-तीन लोग घर के बाहर खड़े किए ताकि कोई अंदर न आ सके.

आगे मुनव्वर ने कहा- मैं अपने बड़े पापा से मिला. मैं लंच किया. थोड़ी देर बाद मैंने इंस्टाग्राम देखा और जो भी मैं घर में कर रहा था उसके वीडियो लीक हो गए थे. दरअसल, एक शख्स बैग में कैमरा लेकर घर के अंदर घुस आया था और वो मेरे वीडियोज बना रहा था. मैंने रिलेटिव्स से पूछा कि ये शख्स कैन है तो उन्होंने कहा- ‘हमको लगा तुम्हारे साथ मुंबई से आया है.’ तो ये एक क्रेजी मोमेंट था कि वो शख्स आया, वीडियोज बनाए और चला गया.

बता दें कि मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 में नजर आए थे. वो शो के विनर बने. शो में मुनव्वर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे. आयशा खान ने मुनव्वर पर कई संगीन इल्जाम लगाए थे. आयशा का आरोप था कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया है. वहीं मुनव्वर ने आयशा के आरोपों को स्वीकार किया और गलती की माफी मांगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *