सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिव्या भारती की मौत की क्या थी असल वजह? सालों बाद इस एक्टर ने खोला राज

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

दिव्या भारती की मौत की क्या थी असल वजह? सालों बाद इस एक्टर ने खोला राज

दिव्या भारती की मौत आज भी अनसुलझी मिस्ट्री है. वहीं दिवंगत अदाकारा के को-एक्टर रहे कमल सदाना ने एक इंटरव्यू में दिव्या की मौत की असल वजह का खुलासा किया है.

दिव्या भारती बॉलीवुड की मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेसेस में से एक थीं उन्होंने कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और इंड़स्ट्री में तीन साल में ही टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं. हालांकि, 19 साल की उम्र में उनके मुंबई अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद उनका निधन हो गया था. दिव्या की अचानक मौत ने उनके लाखों फैंस का दिल दहला दिया था. इसके बाद कहा जाने लगा था दिव्या का मर्डर हुआ है और उन्हें किसी ने बालकनी से धक्का दिया था. वहीं अब, सालों बाद दिव्या के ‘रंग’ को-एक्टर, कमल सदाना ने एक्ट्रेस की मौत की वजह का खुलासा किया है.

दिव्या की मौत पर कमल सदाना को विश्वास करना था मुश्किल

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, कमल सदाना ने बताया कि अपनी को-एक्टर और अच्छी दोस्त के अचानक निधन की खबर ने उन्हें हिलाकर कर रख दिया था और इस पर विश्वास करना उनके लिए काफी मुश्किल था. उन्होंने कहा, “ये बहुत मुश्किल था. यह सचमुच दुखद था. वह सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक थीं और उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था.”

इंटरव्यू के दौरान, कमल ने याद किया कि कैसे दिव्या, श्रीदेवी की नकल करती थीं और वह उनसे कहते थे, “आप सार्वजनिक रूप से ऐसा नहीं कर सकतीं.” उन्होंने आगे कहा, “वह बहुत मज़ेदार थी और यह बहुत चौंकाने वाली खबर थी और मैंने अभी-अभी उसके साथ शूटिंग पूरी की थी. मैंने कहा, ‘यह कैसे संभव हो सकता है? यह जाने का नेचुरल तरीका नहीं है.”

Advertisement

दिव्या भारती की मौत किस वजह से हुई थी? 

कमल सदाना ने आगे कहा कि दिव्या भारती की जब मौत हुई उस दौरान उनके पास कई फिल्में थीं और वह एक बड़ी स्टार बन सकती थीं. इसके बाद एक्टर ने आगे कहा कि दिव्या की मौत एक्सीडेंट ही थी. उन्होंने खुलासा किया, “मेरा मानना था कि उस समय उसने कुछ ड्रिंक पी रखी थी और वह बस फार्टिंग कर रही थी. मुझे लगता है कि वह उस एनर्जी में थी और फिसल गई. मैं सचमुच मानता हूं कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी. मेरा मतलब है कि आप जानते हैं कि कुछ दिन पहले तक मैं बस उसके साथ शूटिंग कर रहा था और वह ठीक थी. उसके साथ कोई समस्या नहीं थी. उनके पास बेहतरीन फिल्में थीं जिन्हें उन्होंने पूरा कर लिया था. उनके पास फिल्मों की पूरी सीरीज थी जिसके लिए उन्हें साइन किया गया था.”

दिव्या के पिता ने जारी किया था बयान

बता दें कि दिव्या को ‘विश्वात्मा’, ‘शोला और शबनम’ और ‘दीवाना’ जैसी फिल्मों से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. जब उनकी मौत को लेकर साजिश की अफवाहें सामने आने लगीं, तो उसके पिता ने एक बयान जारी कर कहा कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटना थी, हत्या और आत्महत्या का कोई सवाल ही नहीं है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *