सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

ये कैसी दोस्ती: एक 5वीं मंजिल से कूदा, दूसरे की संदिग्ध मौत; पुलिस को समलैंगिक होने का शक

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली के शाहदरा इलाके में दो दोस्तों की संदेहास्पद स्थिति में मौत

अस्पताल से पता चला कि एक दोस्त संदीप ने बहुत ज्यादा शराब पीने के अलावा कुछ जहरीला पदार्थ भी खा लिया था. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके के न्यू मॉर्डन शाहदरा में दो दोस्तों की मौत का मामला सामने आया है. एक दोस्त की हजरत निजामुद्दीन के अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उसी रात को आनंद विहार स्थित पांच सितारा होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक होटल से कूदकर जान देने वाले शख्स की पहचान 30 साल के पवन कुमार के रूप में हुई है, जबकि हजरत निजामुद्दीन के अस्पताल में दम तोड़ने वाले की पहचान 36 साल के संदीप के रूप में हुई है.

शाहदरा जिला पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी पड़ताल कर रही है. मृतक संदीप निजामुद्दीन के एक पार्लर में 10 साल से नौकरी कर रहा था. उसके घरवालों के मुताबिक करीब छह महीने पहले अचानक उसका भाई पवन नाम के एक लड़के को अपने साथ घर ले आया. उसने बताया कि पवन का इस दुनिया में कोई नहीं है. अब से पवन भी यहीं पर रहेगा. पवन भी एक अलग पार्लर में नौकरी करता था. इसके बाद पवन और संदीप एक कमरा लेकर अलग रहने लगे.

अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई

संदीप के परिवार के मुताबिक रविवार को संदीप अपने दोस्त पवन के साथ नौकरी पर जाने की बात कर घर से निकला था. उसका कहना था कि वह दोपहर बाद घर आ जाएगा. लेकिन वह नहीं आया. शाम करीब 5 बजे संदीप की बहन के पास पवन का फोन आया और उसने बताया कि संदीप की बहुत ज्यादा तबीयत खराब है. उसे निजामुद्दीन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि संदीप की मौत हो चुकी थी. उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था. अस्पताल से पता चला कि संदीप ने बहुत ज्यादा शराब पीने के अलावा कुछ जहरीला पदार्थ भी खा लिया था. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. परिवार को पवन वहां नहीं मिला, लेकिन पवन की स्कूटी अस्पताल के बाहर मिली. संदीप का मोबाइल फोन भी परिवार को नहीं मिला.

पवन ने होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली

पुलिस अभी पवन की तलाश कर ही रही थी कि आनंद विहार स्थित होटल लीला से पुलिस को एक गेस्ट के पांचवीं मंजिल से नीचे कूदने की खबर मिली. पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि पवन ने होटल में कमरा लिया था. इसके बाद उसने देर रात को अपने कमरे से नीचे छलांग लगा दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *