सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Aamrapali Dubey और निरहुआ ने क्या कर ली है शादी? ‘मंडप’ से वायरल हुई तस्वीर देख फैंस हुए कंफ्यूज, जानिए क्या है सच

2 मिनट पढ़ें

क्या Aamrapali Dubey और निरहुआ ने कर ली है शादी? ‘मंडप’ से वायरल हुई तस्वीर देख फैंस हुए कंफ्यूज, जानिए क्या है सच

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के डेटिंग के रूमर्स छाए हुए हैं. वहीं अब इस जोड़ी की मंडप में दूल्हा-दुल्हन के लिसाब में बैठे हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav )उर्फ ‘निरहुआ’ हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों ने कई सुपहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं. आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं और इनकी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. वहीं इन सबके बीच इन दोनों एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देख हर कोई हैरान और कंफ्यूज हो गया है. चलिए जानते हैं आखिर तस्वीर में क्या है.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने कर ली शादी?

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, तस्वीर में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव दूल्हा-दुल्हन के लिबास में मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर फैंस हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या इन दोनों ने शादी कर ली है. तो बता दें कि ये तस्वीर इन भोजपुरी स्टार्स की शादी की तस्वीर नहीं है बल्कि ये इनकी अपकमिंग फिल्म ‘मंडप’ का नया पोस्टर है.

आम्रपाली दुबे ने शेयर किया है अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर

बता दें कि आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मंडप’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ‘मंडप’ के पोस्टर में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने बैठे नजर आ रहे हैं. इससे ये तो हिंट मिल गया है कि ये अपनी आने वाली फिल्म में पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के डेटिंग के हैं रूमर्स

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी हिट मानी जाती है. रियल लाइफ में भी इन दोनों के डेटिंग करने के रूमर्स हैं. हालांकि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं. वहीं डेटिंग अफवाहों पर दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *