सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Anurag Kashyap Sunny Deol की Gadar 2 और OMG 2 पर क्या बोले?दिग्गज एक्टर Naseeruddin Shah की है आलोचना

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sunny Deol की Gadar 2 और OMG 2 पर क्या बोले Anurag Kashyap? दिग्गज एक्टर Naseeruddin Shah की है आलोचना

अनुराग कश्यप ने गदर 2 और ओएमजी 2 के मेकर्स की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मेकर्स ने किसी तरह का अवसर नहीं ढूंढा है फिल्म बनाने में.

सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओएमजी 2 (OMG 2) एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स ने भी काफी पसंद किया है. लेकिन बिजनेस के मामले में सनी देओल की गदर 2 बाजी मार गई है और करोड़ों का बिजनेस करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गदर 2 को लेकर हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कमेंट किया था. अब अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने गदर 2 की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि वह खुश हैं कि मेकर्स ने कोई प्रॉपेगेंडा फिल्म नहीं बनाई है.

बॉलीवुड बब्ल्स के खास बातचीत में अनुराग कश्यप ने गदर 2 और ओएमजी 2 के बारे में बात की. उन्होंने कहा- वह बहुत खुश हैं कि ओएमजी 2 और गदर 2 के मेकर्स ने कोई प्रॉपेगेंडा फिल्म नहीं बनाई है. सबसे बड़ी बात जो मैं आज कहूंगा वह यह है कि आज सिनेमाघरों में जो सबसे बड़ी फिल्में हैं, गदर 2 और ओएमजी 2, उनके मेकर्स देश के मूड को भांप सकते थे और उन्हें प्रोपेगेंडा और काउंटर प्रोपेगेंडा वाली फिल्मों में बदल सकते हैं.

दोंनों ही शानदार फिल्में हैं

Advertisement

अनुराग कश्यप ने आगे कहा- ये मेनस्ट्रीम के जिम्मेदार मेकर्स हैं. इसमें कोई फालतू का शोर, तेज आवाज या कंट्रोवर्सी नहीं थी. ये ऑडियन्स के लिए अच्छी फिल्में हैं. फिल्ममेकर्स ने इसमें कोई अवसर नहीं ढूंढा है.

नसीरुद्दीन शाह ने गदर 2 पर किया कमेंट

जहां एक तरफ गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है वहीं नसीरुद्दीन शान ने इस पर कमेंट किया है. उन्होंने फिल्म को जिंगोस्टिक बताया है. यह परेशान करने वाली बात है कि ये फिल्में इतनी बड़ी सफल हो जाती हैं जबकि हंसल मेहता सहित अन्य फिल्म निर्माता बॉक्स ऑफिस पर सफल होने में असफल हो जाते हैं.

गदर 2 की बात करें तो इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आए

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *