सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

 ‘400 क्या… 40 सीट भी नहीं आएगी…’, RJD ने बीजेपी के लिए क्यों कही ये बात? समझिए

2 मिनट पढ़ें

 ‘400 क्या… 40 सीट भी नहीं आएगी…’, RJD ने बीजेपी के लिए क्यों कही ये बात? समझिए

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी पर हमला किया है. कहा कि बीजेपी को राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता नहीं मिल रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए.

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. उनके इस फैसले को अलग-अलग पार्टी के नेता अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं और बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं. बिहार में भी इसको लेकर अलग माहौल बन गया है. आरजेडी ने हमला करते हुए कहा है कि बीजेपी भोजपुरी कलाकारों के भरोसे है.

सोमवार (04 मार्च) को आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बयान देते हुए कहा कि बीजेपी के खिलाफ में देश में जो माहौल है और जनता में जो आक्रोश है उसका एहसास बीजेपी के उम्मीदवारों को भी होने लगा है. आसनसोल से बीजेपी ने पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने चुनाव लड़ने से इनका कर दिया. अब दूसरी ओर अक्षरा सिंह का नाम आ रहा है.

‘बीजेपी की खुल गई पोल…’

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी को राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता नहीं मिल रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए. कलाकारों के भरोसे चुनाव जीतना चाहते हैं. बीजेपी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया तय है. ये एहसास सबको है इसलिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. कहा- “चाहे पीटें जितना ढोल, बीजेपी की खुल गई पोल.” आरजेडी नेता ने कहा कि 400 सीट क्या, 40 सीट भी बीजेपी को नहीं आएगी.

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी की पहली लिस्ट में ही जगह मिली थी. आसनसोल से पार्टी ने नाम की घोषणा कर दी थी. आज सोमवार को ही पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. वहीं दूसरी ओर इस सीट से अक्षरा सिंह का भी नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है पवन सिंह के मना करने के बाद इस सीट से अक्षरा सिंह को टिकट मिल सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी बीजेपी की ओर से नहीं हुई है. इस तरह के नामों के सामने आने के बाद आरजेडी ने बीजेपी पर हमला किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *