सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

West Bengal Election: प्रवेश शर्मा और दर्शन सिंह नें झोंकी बंगाल विधानसभा चुनाव में ताकत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

West Bengal Election: प्रवेश शर्मा और दर्शन सिंह नें झोंकी बंगाल विधानसभा चुनाव में ताकत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटी है | आलम यह है की देशभर से भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता वहां स्थानीय प्रत्याशियों की रणनीति बनाने तथा चुनाव प्रबंधन में महीने भर से डेरा डाले हुए है | इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है भाजपा इस बार ममता बनर्जी के गढ़ को भेदने के तमाम इंतजाम कर रही है | प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जहां लगातार यह कह रहें हैं की बंगाल इस बार भाजपा जीतने जा रही है वहीं केन्द्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह भी बंगाल में डेरा डालने वाले हैं | जहां तक राजधानी दिल्ली का सवाल है दिल्ली से बड़ी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता बंगाल में भेजे गए है | इतना ही नहीं दिल्ली भाजपा के कई दबंग नेताओं को भाजपा नें खुद के लिए मुश्किल समझे जाने वाले विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया है और शायद यही वजह है जिन क्षेत्रों में भाजपा कभी जनसभा तक नहीं कर सकती थी वहां अब नुक्कड़ सभाएं तक हो पा रही है | उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवेश शर्मा तथा पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह के नेत्रत्व में बंगाल चुनाव में जुटी है और वह भी पश्चिम बंगाल की सबसे खतरनाक सीटें डायमंड हर्बल में ,डायमंड हर्बल विधानसभा जहां पर आज तक कोई भी भाजपा की मीटिंग नहीं हुई, इसके बावजूद वहां पर पार्टी का काम खड़ा किया गया इसी तरह महेशतला विधानसभा जहां चर्चा होने लगी है भारतीय जनता पार्टी कैंडिडेट तोमू नाथ भूमिक आएंगे दर्शन सिंह तथा प्रवेश शर्मा कहते हैं ऐसी लोकसभा. आपने कल्पना नहीं की होगी वो टेरर वो बदमाशी वो जंगलराज, जो कहीं देखने को नहीं मिला वह बंगाल में मिला इसके बावजूद जान की परवाह ना करते हुए दिल्ली के दबंग नेता बंगाल पहुंचे और जी जान से पार्टी के पक्ष में काम में जुटे हुए हैं | प्रवेश शर्मा तथा दर्शन सिंह नें बताया ना केवल उन्हें सौंपे गए लोकसभा क्षेत्र अपितु पूरे बंगाल में इस बार भाजपा का माहौल है और इस बार भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *