सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मिथुन चक्रवर्ती का दावा- TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में, चुनाव होने पर बनेगी बीजेपी की सरकार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा दावा किया है। मिथुन ने दावा किया है कि TMC के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 21 विधायक तो सीधे मेरे संपर्क में हैं। बंगाल की राजनीति में सक्रिय होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने पहली बार बीजेपी विधायकों के साथ बैठक की। बीजेपी विधायकों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं के सवाल के जवाब में मिथुन चक्रवर्ती ने ये जानकरी दी है। मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, ‘मैं आपको एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। तृणमूल के 38 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। उनमें से 21 मेरे सीधे संपर्क में हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं बंबई में था। एक सुबह मैं उठा और सुना कि भाजपा शिवसेना की सरकार बनेगी। अगर यह महाराष्ट्र में किया जा सकता है तो यहां क्यों नहीं किया जा सकता है?’ हालांकि मिथुन के दावे को सही भी मान लें तो 38 टीएमसी विधायकों के भाजपा में आने से भी सरकार नहीं बनेगी। भाजपा के फिलहाल राज्य में 69 विधायक हैं और 38 और विधायक मिलने के बाद यह आंकड़ा 107 का हो जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *