सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हुई बारिश, दृश्यता कम होने से उड़ानों पर असर

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश, आसमान में छाए काले बादल, उड़ानों पर असर

खराब मौसम (Bad Weather) के चलते दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) की उड़ानों पर असर पड़ा है. लोगों को अपने एयरलाइंस (Airlines) से संपर्क कर अपडेट इनफार्मेशन लेने की सलाह दी है.

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है. बारिश सुबह 6 बजे के करीब शुरू हुई और आसमान में काले बादल छा गए. इसके साथ ही तेज आंधी की वजह से दिल्ली में कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है.

मौसम में अचानक बदलाव के बाद लोगों को मिली गर्मी से राहत

इंडिया गेट के पास सुबह- सुबह बारिश के बीच कुछ लोग अपने वाहनों से निकलते दिखे. दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ानों पर असर पड़ा है. अथॉरिटी ने लोगों को अपने एयरलाइंस से संपर्क कर अपडेट इनफर्मेशन लेने की सलाह दी है. इसके बाद ही घर से बाहर निकले को कहा है.

आईएमडी ने कहा कि बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर से गुजर रहा है. इससे अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 40-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी के कारण परेशान थे. बीते कुछ दिन दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 के पार तक पहुंच गया था.

आज हुई बारिश ने मौसम पर बदल दिया है. इससे तापमान में अच्छी खासी कमी आने की उम्मीद है और साथ ही अगले कुछ दिन के लिए भी मौसम विभाग ने रुक-रुक कर बारिश और बादल बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *