सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में आज धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार, जानें कितना रहेगा तापमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. वहीं गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई.

आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर से धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. बुधवार देर रात को दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी. मौसम विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में बताया गया कि आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *