
कमजोर गठबंधन नहीं दे पायेगा भाजपा को चुनौती : दीपक गाबा
* प्रत्याशी तक तो पूरे घोषित किये नहीं गए
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली ,दिल्ली की सभी सातों सीटों पर पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी भाजपा, सभी राजनीतिक दलों का गठबंधन भी कोई खास चुनौती नहीं दे पाएगा भाजपा को लोकसभा चुनावों में, जी हां ऐसा कहना है भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का। आगामी लोकसभा चुनावों पर एवं इंडिया गठबंधन पर बातचीत करते हुए दीपक गाबा ने कहा की इंडिया गठबंधन अभी तक दिल्ली में अपने सातों उम्मीदवारों को घोषित तो कर नहीं पा रहा तो फिर चुनाव को
जीतेगा कैसे। दीपक गाबा ने आगे कहा की इंडिया गठबंधन के सीटों के समीकरण के हिसाब से कांग्रेस ने अभी तक दिल्ली के अपने तीनों उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए है जो की इस बात का सबूत है की एक तो कांग्रेस के पास दिल्ली में कोई भी विश्वासपात्र चेहरा नहीं है जो उन्हें जीत दिलवा सके और दूसरा पार्टी अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों पर असमंजस की स्थिति में है तो इसलिए गठबंधन खुद कमजोर है तो भाजपा को चुनौती कैसे देगा।

दीपक गाबा ने आगे कहा की अगर मैं दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बात करू तो अरविंद केजरीवाल जेल में है, कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं है तो फिर यह भाजपा को चुनौती किस आधार पर देंगे। दीपक गाबा ने आगे कहा की अपने दस वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने देश की जनता के विकास को सर्वोपरि रखते हुए जनहित में एक से बढ़कर एक काम किए है वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने मिलकर दिल्ली की जनता को धोखा दिया, दिल्ली की जनता को शराब की लत लगाते हुए सबसे बड़ा घोटाला किया इसलिए फर्क साफ़ है एक पार्टी जनहित के काम कर रही है और वही अन्य पार्टियां जनता को धोखा दे रही है इसलिए दिल्ली में जीत जनहित के काम करने वाली पार्टी की होगी, भाजपा की होगी।





आपकी राय