सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यूजर चार्ज का हम पूरी तरह से करते हैं विरोध : संदीप कपूर

4 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

यूजर चार्ज का हम पूरी तरह से करते हैं विरोध : संदीप कपूर

Advertisement

यूजर चार्ज का हम पूरी तरह से करते हैं विरोध : संदीप कपूर

इसे लागू करना होता तो हम 2018 में ही कर देते

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली नगर निगम ने घर से कूड़ा उठाने के लिए हर महीने 50 से 200 रुपये तक यूजर चार्ज लेना शुरू कर दिया है। दिल्लीवासियों से लिए जा रहे यूजर चार्ज पर बात करते हुए कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद व शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन संदीप कपूर ने बताया कि यूजर चार्ज की शुरुआत 2016 में हुई थी, नरेंद्र मोदी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट बनाया था जिसमें यह गाइडलाइंस बताई गई थी कि किस तरह से नगर पालिकाएं अपने क्षेत्र में कूड़े को एकत्रित करेंगी और किस तरह से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।

Advertisement

संदीप कपूर ने आगे बताया कि इसे पूरे देश की सभी नगर निगम को लागू करना था और इन्हीं गाइडलाइंस में एक भाग यह भी था कि अगर किसी नगर निगम को कूड़े को एकत्रित करने के लिए और उसके निस्तारण के लिए किसी अतिरिक्त संसाधन की जरूरत है और नगर निगम उसका खर्चा नहीं उठा सकती है तो नगर निगम जनता को जो सुविधाएं देती हैं उनके एवज में जनता से पैसे ले सकती हैं और किस श्रेणी वालों से कितने पैसे लिए जाएंगे यह भी बताया गया था लेकिन जनता से यह पैसे लेना अनिवार्य नहीं था। संदीप कपूर ने आगे बताया कि जनता से पैसे लिए जाएंगे या नहीं लिए जाएंगे इसका फैसला नगर निगम के सदस्यों को करना था जैसे सूरत, अहमदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में नगर निगम जनता से पैसे लेती है। संदीप कपूर ने आगे बताया कि जब 2018 में इस एक्ट को दिल्ली में लागू किया गया तो भाजपा की सरकार थी तो हमने यह निर्णय लिया कि जनता से पैसे लेने को हमने लागू नहीं किया था क्योंकि इसके लिए अलग से एक प्रस्ताव लेकर आना था।

संदीप कपूर ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने इस एक्ट को 2022 में भी लागू किया था और इन्होंने दुकानदारों से पैसे लेने शुरू किए थे लेकिन इसका विरोध होने के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे बंद कर दिया था लेकिन अब 1 अप्रैल से फिर से आम आदमी पार्टी ने इसे लागू कर दिया क्योंकि आम आदमी पार्टी को पता है कि वह तो जाने वाले हैं ताकि यह एक्ट भाजपा के गले की हड्डी बन जाए लेकिन हम आज भी इसका विरोध कर रहे हैं जैसे हमने 2018 में इसे लागू नहीं किया था ठीक उसी तरह हम आज भी इसका विरोध कर रहे हैं और हमारा यह कहना है कि आंतरिक संसाधनों से इसके लिए पैसा एकत्रित किया जाए क्योंकि इसमें काफी पैसा केंद्र सरकार भी देती है कूड़े को एकत्रित व उसके सही निस्तारण के लिए जैसे कूड़े के पहाड़ को हटाने का सौ प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देती है तो हमारा यह कहना था कि इस भार को नगर निगम सहन करे, जनता से पैसे नहीं लेंगे लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया तो हम इसका विरोध कर रहे है और हमने इसके खिलाफ मेयर के पास धरना भी दिया है और हमने कहा है कि इस यूजर चार्ज को वापस लिया जाए और लागू नहीं किया जाए। संदीप कपूर ने आगे कहा कि अगर हमें इसे लागू करना होता तो हम 2018 में ही कर देते जब हमने यह एक्ट पास किया था। संदीप कपूर ने आगे कहा कि हम यूजर चार्ज लागू करने का पूरी तरह से विरोध करते है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *