सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हम दोषी नहीं हैं…’, अतुल सुभाष की पत्नी के परिवार का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कुछ कहा

3 मिनट पढ़ें
अतुल सुभाष

हम दोषी नहीं हैं...', अतुल सुभाष की पत्नी के परिवार का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कुछ कहा

Advertisement

Engineer Atul Subhash Case: बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड का मामला अब पूरे देश में तूल पकड़ता जा रहा है. अतुल सुभाष की मौत को लेकर पत्नी निकिता सिंघानिया के परिवार का पहला बयान सामने आया है. पत्नी के परिवार ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए हुए कहा कि हम दोषी नहीं हैं, हमें अतुल की मौत का दुख है.

इंजीनियर के मौत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां, भाई और चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.  यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 108 और 3(5) के तहत की गई है. बता दें कि यह मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है.

इंजीनियर की पत्नी निकिता के परिवार का बयान
अतुल सुभाष की मौत को लेकर निकिता सिंघानिया के परिवार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और निर्दोष होने का दावा किया है. उन्होंने कहा “अतुल की मौत से हमें गहरा अफसोस है. हम जल्द ही सभी सबूतों के साथ सामने आएंगे. हमने कुछ भी गलत नहीं किया है. हम निर्दोष हैं और हमें न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा है.”

Cruelty Law के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट  
बेंगलुरु इंजीनियर के लिए न्याय की बढ़ती मांगों के बीच, सुप्रीम कोर्ट ने विवाहित महिलाओं की ओर से स्वार्थी हितों के लिए अपने पतियों और ससुराल वालों को परेशान करने के लिए क्रूरता कानून के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की.जस्टिस बीवी नागरत्ना और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि कभी-कभी प्रावधान, जिसका मूल उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से बचाना था, कुछ महिलाओं द्वारा अपने पति और उनके परिवार को उनकी “अनुचित मांगों” का पालन करने के लिए मजबूर करने के लिए शोषण किया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई 
मृतक के भाई की शिकायत के बाद उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बेंगलुरु पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इससे जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है.पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ करेगी.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मंगलवार (10 दिसंबर ) को बेंगलुरु में 34 साल के एक AI इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाया है.नोट में चार वर्षीय बेटे को गुजारा भत्ता वसूलने का हथियार बनाने का दावा किया गया है. सुसाइड से पहले अतुल ने गाड़ी की चाबियां, पूरे हो गए और बचे हुए काम की लिस्ट जैसी जानकारियां अलमारी में रख दीं थी. अतुल ने अपने कमरे में एक तख्ती भी टांगी जिस पर लिखा था, “न्याय मिलना चाहिए “

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *