सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

घुटनों से ऊपर था पानी, फिर भी लोगों को बचाने निकलीं रिवाबा जडेजा; हसबैंड रवीन्द्र जडेजा ने दिया रिएक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ravindra jadeja wife rivaba jadeja jamnagar north mla helps needy people gujarat floods watch video | Watch: घुटनों से ऊपर था पानी, फिर भी लोगों को बचाने निकलीं रिवाबा जडेजा; हसबैंड रवीन्द्र

 

घुटनों से ऊपर था पानी, फिर भी लोगों को बचाने निकलीं रिवाबा जडेजा; हसबैंड रवीन्द्र जडेजा ने दिया रिएक्शन

गुजरात के कई इलाके इस समय भारी बारिश से प्रभावित हैं और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. कई जिलों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया है.

गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. अब तक अलग-अलग जिलों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 23,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है. अब भारतीय क्रिकेट रवीन्द्र जडेजा की पत्नी, रिवाबा जडेजा बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने निकल पड़ी हैं. बताते चलें कि रिवाबा जडेजा भाजपा की ओर से जामनगर उत्तर विधान सभा सीट से विधायक हैं.

Advertisement

उन्होंने X पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें रिवाबा पानी से भरी गलियों में घूमती दिखीं और लोगों से मुलाकात भी की. वो अपने साथ बचाव दल लेकर पहुंची थीं, जिसने सीढ़ी के जरिए लोगों को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला और रस्सी के सहारे भी बचाव दल लोगों की मदद का प्रयास करता दिखा. उन्होंने बारिश से प्रभावित लोगों को राशन भी बांटा. रिवाबा जडेजा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “भले ही कम प्रकृति तक नहीं पहुंच सकते, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपने लोगों की रक्षा और मदद कर सकते हैं.”

रवीन्द्र जडेजा ने दी प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा ने अपनी वाइफ द्वारा किए गए बचाव कार्य की सराहना की. उन्होंने कहा, “आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं. मुझे आप पर बहुत गर्व है.” वहीं कमेन्ट सेक्शन में लोग रिवाबा जडेजा द्वारा किए गए बचाव कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

रिवाबा जडेजा की बात करें तो उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन 2022 में उन्होंने भाजपा की ओर से जामनगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के भीपेन्द्र सिंह जडेजा को हराया था. रिवाबा ने इलेक्शन में 53 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *