स्मॉग गन की मदद से हो रहा है पानी का छिड़काव करवाया: मुकेश बंसल
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) राजधानी दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर है। ग्रैप 3 के प्रतिबंधों के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर हमनें शाहदरा उत्तरी जोन वार्ड कमेटी के डिप्टी चेयरमेन तथा कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल से की बातचीत और उनसे जाना कि उनके वार्ड में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए उनके द्वारा क्या क्या कार्य किए जा रहे हैं।
मुकेश बंसल ने बताया कि उनके वार्ड में जहां भी कही कूड़ा पड़ा होता है उसे तुरंत उठवाया जाता है व इसके साथ साथ लोगों को खुले में कूड़ा डालने से भी रोका जाता है ताकि वार्ड साफ व स्वच्छ रहे। मुकेश बंसल ने आगे बताया कि दिल्ली नगर निगम की स्प्रिंकलर मशीनों के द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है ताकि धूल ना उड़े। मुकेश बंसल ने आगे बताया कि स्मॉग गन की मदद से भी वार्ड में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है।
मुकेश बंसल ने आगे बताया कि लोगों को समझा दिया गया है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कोई भी कूड़ा ना जलाएं, भट्टियां ना जलाएं ताकि धुआं कम हो और हवा साफ व स्वच्छ रहे। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं कि मैं अपने वार्ड में हर वो कार्य कर सकू जिससे वार्ड में प्रदूषण कम से कम हो और लोगों को साफ व स्वच्छ हवा मिले।



