सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महज 112 रुपये में देखें यश चोपड़ा की ये तीन सुपरहिट फिल्में, महिलाओं पर आधारित है फिल्मों की कहानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

महज 112 रुपये में देखें यश चोपड़ा की ये तीन सुपरहिट फिल्में, महिलाओं पर आधारित है फिल्मों की कहानी

8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं. इस साल इस मौके पर यशराज फिल्म्स की तीन सुपरहिट फिल्मों को सिर्फ 112 रुपये में दिखाया जा रहा है. ये ऑफर सिर्फ महिलाओं के लिए है.

8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे मनाया जाता है और इस साल इस सेलिब्रेशन को यशराज फिल्म्स दोगुना करने वाली है. यशराज फिल्म्स ने अपनी तीन फिल्मों को फिर से रिलीज किया है और उसकी टिकट्स बेहद कम रखी है. इन तीनों फिल्मों की कहानियां महिलाओं पर केंद्रित है. वैसे बॉलीवुड में महिलाओं पर केंद्रित कई फिल्में बनी हैं लेकिन यशराज फिल्म्स की इन तीनों फिल्मों में महिलाओं का अलग-अलग रूप दिखाया गया है.

यशराज फिल्म्स ने जिन तीन फिल्मों को फिर से रिलीज किया है उनमें चांदनी (1989), लम्बे (1991) और चक दे इंडिया (2007) जैसी फिल्में शामिल हैं. इन तीनों फिल्मों में महिलाओं की अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं. इन फिल्मों को आप ‘वुमन्स डे’ के मौके पर थिएटर्स में देख सकते हैं.

यशराज फिल्म्स ने दिया ‘वुमन्स डे ऑफर’

Advertisement

यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर वुमन्स डे ऑफर के बारे में बताया है. इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘खास मौकों पर खास फिल्में. वुमन्स डे फेस्टिवल, देखें चांदनी, लम्हे और चक दे इंडिया 8 से 10 मार्च तक सिर्फ पीवीआर सिनेमा, आईनॉक्स और मिराज सिनेमा में सिर्फ 112 रुपये में.’

साल 1989 में यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म चांदनी में ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में एक अमीर लड़के (ऋषि कपूर) को गरीब लड़की (श्रीदेवी) से प्यार हो जाता है. फिल्म में ऋषि कपूर की जिद के आगे फैमिली शादी के लिए मान तो जाती है लेकिन जब एक हादसे में ऋषि कपूर अपाहिज हो जाते हैं तब श्रीदेवी को उनकी फैमिली वाले सताते हैं. फिल्म में श्रीदेवी के प्यार और आत्मसम्मान की कहानी दिखाई गई है.

लम्हे: साल 1991 में आई फिल्म लम्हे का निर्देशन यश चोपड़ा ने ही किया है. इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए. फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर की लव स्टोरी दिखाई गई है, लेकिन श्रीदेवी की कहीं और शादी हो जाती है. फिल्म में श्रीदेवी शादी के बाद एक बच्ची को जन्म देने के बाद मर जाती हैं, और वो बच्ची जब 18 साल की होती है तो श्रीदेवी का रूप ही लेती हैं. अब उस बच्ची की मुलाकात अनिल कपूर से होती है और उसे अनिल से ही प्यार हो जाता है. फिल्म की कहानी कुछ ऐसी घुमाई जाती है जो आपको बांधने में सफल होगी.

चक दे इंडिया: साल 2007 में आई फिल्म चक दे इंडिया का निर्देशन शिमित अमिन ने किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान हॉकी प्लेयर होते हैं लेकिन उनके ऊपर देशद्रोह का इल्जाम लग जाता है. इसे हटाने के लिए वो भारत में हॉकी वर्ल्डकप लाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने वुमन्स टीम बनाई. फिल्म में जब वो वुमन्स हॉकी टीम बनाते हैं तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अंत में उनकी जीत होती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *