सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

क्या वाकई मैच के बाद रो रहे थे रोहित शर्मा? जानें क्या है वायरल दावे का सच

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या वाकई मैच के बाद रो रहे थे रोहित शर्मा? जानें क्या है वायरल दावे का सच

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से जीत मिली. लेकिन क्या इस जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में रो रहे थे?

सोमवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से जीत मिली. लेकिन क्या इस जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में रो रहे थे? दरअसल, सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में रो रहे हैं. साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह वायरल फोटो और वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद का है, लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच के बाद का ही है, इस बात में कोई शक नहीं है, लेकिन रोहित शर्मा के रोने की वजह साफ नहीं हो सकी है. सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लग रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतकीय पारी खेली. सूर्यकुमार यादव 51 गेंदों पर 102 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े. इस तरह मुंबई इंडियंस को सीजन की चौथी जीत मिली. अब मुंबई इंडियंस के 12 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हो गए हैं. साथ ही यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर पहुंच गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *