Home आमने सामने राष्ट्र के हित में है वक्फ संशोधन बिल : दीपक गाबा

राष्ट्र के हित में है वक्फ संशोधन बिल : दीपक गाबा

0
61
दीपक गाबा
राष्ट्र के हित में है वक्फ संशोधन बिल : दीपक गाबा

राष्ट्र के हित में है वक्फ संशोधन बिल : दीपक गाबा

* गरीब और पिछड़े मुसलमानों को फायदा होगा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : लोकसभा के बाद अब वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पास हो गया। इस विधेयक के राज्यसभा से पारित होने के बाद बीजेपी समेत एनडीए के घटक दलों में खुशी की लहर है। बीजेपी के शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा कहते हैं कि यह विधेयक ऐतिहासिक है। इस विधेयक से गरीब और पिछड़े मुसलमानों को फायदा होगा। ओबीसी और पसमांदा समुदाय के लोगों को भी वक्फ बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिलेगा। दीपक गाबा कहते हैं यह
बिल राष्ट्र हित में है अब गरीब मुस्लिमों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगीं | ‘इस विधेयक की बहुत जरूरत थी ताकि आम और गरीब मुसलमान इसमें भाग ले सकें और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। दीपक गाबा कहते हैं जो कानून पास हुए हैं, वे इस व्यवस्था को और पारदर्शी बनाएंगे और लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे। उन्होंने आगे कहा, देश अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा हैं, जहां व्यवस्था और अधिक आधुनिक और न्यायपूर्ण होगी |भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सम्मान और बराबरी मिले |

दीपक गाबा कहते हैं पूरे देश नें देखा कांग्रेस के बड़े नेता भी इस प्रकरण से खुद को बचाते दिखे चर्चा के दौरान न तो राहुल गांधी, न ही प्रियंका गांधी वाड्रा और न ही सोनिया गांधी ने कुछ कहा है। यह पता नहीं था कि वे इसके पक्ष में थे या खिलाफ में थे। हर कोई जानता था कि यह विधेयक अल्पसंख्यकों के सर्वोत्तम हित में था और इसलिए ज्यादातर दलों के नेताओं ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here