Home आमने सामने गरीब और कमजोर मुसलमानों के हित में है वक्फ संशोधन बिल :...

गरीब और कमजोर मुसलमानों के हित में है वक्फ संशोधन बिल : रोमेश चंद गुप्ता

0
73
रोमेश चंद गुप्ता
गरीब और कमजोर मुसलमानों के हित में है वक्फ संशोधन बिल : रोमेश चंद गुप्ता

गरीब और कमजोर मुसलमानों के हित में है वक्फ संशोधन बिल : रोमेश चंद गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पहले लोक सभा और बाद में राज्यसभा द्वारा पारित वक्फ संशोधन बिल देश हित में तो है ही साथ साथ यह बिल गरीब और कमजोर मुसलमानों के हित में भी है | यह कहना है पूर्व चेयरमैन तथा शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है देश की ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों ने इस बिल के पक्ष में मतदान कर यह साबित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर तबके के लोगो को साथ लेकर चलना चाहते है | और इसलिए उनका मिशन रहा है सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास |

रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं वक्फ संशोधन बिल से आम मुसलमानो का कोई नुकसान नहीं है, बल्कि फायदा होगा, नुकसान उन भू माफियाओं का होगा जिन लोगो ने करोड़ो की जमीनों पर कब्जा कर रखा है. इससे आम मुस्लिमों को कोई नुकसान होने वाला नहीं है. वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास होकर राज्यसभा से भी पास हो गया है | कानून बनने के बाद इससे गरीब तथा जरूरतमंद मुस्लिमों को फायदा ही होगा |

रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है वक्फ संशोधन बिल गरीब व कमजोर मुस्लिमों के हितो की रक्षा करेगा , वक्फ जमीन से होने वाली आमदनी गरीब मुस्लिमों कीसामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगायी जायेगी. वो परिवार जो गरीब है और अपने बच्चों को गरीबी की चलते अच्छे स्कूलों में नहीं पढा पा रहे हैं, ऐसे बच्चों की आर्थिक मदद करके सरकार पढ़ाई लिखाई करा आगे बढ़ाने का ही काम करेगी | इससे होने वाली आमदनी से स्कूल, कालेज, मदरसे और यतीमखाने खोले जायेंगे जिससे गरीब मुसलमानो का शिक्षा के मैदान में पिछड़ा पन दूर होगा | लेकिन कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इसे मुसलमानों के खिलाफ बताकर अपनी राजनैतिक रोटियां सकने में लगे है |

रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं वक्फ संशोधन बिल से धार्मिक स्थलों को कोई खतरा नही है. मस्जिदों, मदरसों, ईदगाहों, कब्रिस्तानो, दरगाहों को कोई खतरा नहीं है. इन धार्मिक स्थलों की स्थिति जैसी है वैसी ही रहेगी | मुसलमानो को कुछ राजनीतिक लोग अपने स्वार्थ का लाभ लेने के लिए गुमराह कर रहे हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here