सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

VVKWWV Collection Day 7: सुहागरात की सीडी खो गई, ‘विक्की-विद्या’ की हालत खराब, लेकिन आ रहा दर्शकों को मजा!

2 मिनट पढ़ें
VVKWWV Collection Day 7

VVKWWV Collection Day 7: सुहागरात की सीडी खो गई, 'विक्की-विद्या' की हालत खराब, लेकिन आ रहा दर्शकों को मजा!

Advertisement

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Collection Day 7: राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की जोड़ी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में पहली बार दिखी और पहली बार ही धमाल मचा दिया. ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी दो फिल्मों की सीरीज दे चुके राज शांडिल्य ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है.

उनकी पुरानी फिल्मों की तरह ही इस फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है. फिल्म का कलेक्शन इसकी पुरी कहानी कह भी रहा है. ऐसे में जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का कलेक्शन
राजकुमार राव की फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 5.5 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली. इसके बाद, फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन 6.9 करोड़ और 6.4 करोड़ रुपये कमाए.

फिल्म ने चौथे और पांचवे दिन 2.4 और 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, फिल्म का कलेक्शन 6वें दिन कुछ घटा लेकिन फिर भी कमाई का आंकड़ा 1.81 करोड़ रुपये पहुंच गया.

फिल्म की 7वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. रात 7:15 बजे तक 1.14 करोड़ रुपये कमाने के साथ फिल्म की टोटल कमाई 26.34 करोड़ रुपये हो चुकी है.

Advertisement

 

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट
फिल्मीबीट के मुताबिक, फिल्म को करीब 20 करोड़ रुपये के आसपास के बजट के साथ तैयार किया गया है. इस हिसाब से फिल्म अपना पूरा बजट निकाल चुकी है. यहां से फिल्म जितना भी कमाएगी वो फिल्म के हिट से सुपरहिट होने तक की जर्नी को आसान बनाएगी.

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी और विजय राज के अलावा फिल्म में टीकू तलसानिया और मल्लिका शेरावत भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी विक्की-विद्या के सुहागरात की सीडी खो जाने और उसे ढूंढने के मजेदार सफर को दिखाती है जो दर्शकों को लोटपोट करती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *