सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट हार गया भारत, फिर क्या होगा WTC फाइनल का समीकरण

3 मिनट पढ़ें
WTC फाइनल

अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट हार गया भारत, फिर क्या होगा WTC फाइनल का समीकरण

Advertisement

What Happen If India Loses Bengaluru Test: बैंगलुरू टेस्ट में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बैकफुट पर है. न्यूजीलैंड का स्कोर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 180 रन है. इस तरह न्यूजीलैंड की बढ़त 134 रनों की हो चुकी है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है. अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हारी तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगेगा. टीम इंडिया के तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है, लेकिन अगर भारत कीवी टीम के खिलाफ हारा तो फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में कितना बदलाव होगा?

बैंगलुरू टेस्ट के बाद फंस जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का समीकरण!

इस वक्त भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. अब भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए 8 टेस्ट मैचों में 5 जीत दर्ज करनी होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल के मद्देनजर भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज बेहद अहम है. अगर भारतीय टीम बैंगलुरू टेस्ट में हार जाती है तो फिर अगले 2 टेस्ट बहुत अहम हो जाएंगे. टीम इंडिया को दोनों टेस्ट जीतने होंगे. इसके बाद भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी. यह दौरा भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है.

अगर भारत हारा तो फिर समीकरण क्या होंगे?

Advertisement

अगर भारतीय टीम बैंगलुरू टेस्ट में हारी तो फिर अगले 7 टेस्ट मैचों में भारत को 5 जीत दर्ज करने होंगे, लेकिन इन टेस्ट मैचों में अगर भारत हारा या ड्रॉ हुआ तो फिर क्या होगा? क्या भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा? अगर इन टेस्ट मैचों में अगर भारत हारा या ड्रॉ हुआ तो फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में खेल बिगड़ सकता है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

अब तक भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 11 मुकाबले खेले हैं. जिसमें भारतीय टीम को 8 जीत और 2 हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया 98 प्वॉइंट्स और 74.24 पाइंट्स प्रतिशत के साथ टॉप पर काबिज है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 12 मैचों में 8 में जीत और 3 हार के साथ दूसरे पायदान पर है. ऑस्ट्रेलिया के 62.50 पाइंट्स प्रतिशत हैं. इसके बाद श्रीलंका 55.56 पाइंट्स प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *