सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

वोट चोरी अभियान को मिल रही है देश भर में कामयाबी : भीष्म शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वोट चोरी अभियान को मिल रही है देश भर में कामयाबी : भीष्म शर्मा

देवेंद्र यादव नें दिल्ली में भरा जोश – हर्ष भारद्वाज

Advertisement

नई दिल्ली ,वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का अभियान देश भर में कामयाब रहा है ,लोग खुद इस अभियान से राहुल गांधी के आह्लवान पर जुड़ रहे हैं | यह कहना है घोंडा से कांग्गारेस के पूर्ताव विधायक भीष्रम शर्मा का | भीष्म शर्मा का कहना है कांग्रेस पार्टी ने जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी. इस दौरान राहुल गांधी 16 दिनों में कुल 20 जिलों की यात्रा की. इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी और 1 सितंबर 2025 को पटना में एक विशाल रैली के साथ समाप्त हुई. राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई बताया है | उसी तर्ज पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में दिल्ली में यह अभियान जोर शोर से चलाया गया | खुद देवेन्द्र यादव पुरी दिल्ली में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर अभियान को गति दे रहे हैं | भीष्म शर्मा कहते हैं लोगो में भाजपा की वोट चोरी को ले बेहद आक्रोश जनता के बीच देखने को मिल रहा है | लोग अपने आप ही घरो से निकल कर हस्ताक्षर कर रहे हैं और कई जगह तो खुद ही नारे लगाने लगते हैं वोट चोर गद्दी छोड़ | भीष्म शर्मा कहते हैं जिस तरह आज़ादी के आन्दोलन में नारा बुक्न्द हुआ था अंग्रेजों भारत छोड़ो उसी तरह वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा बुलंद हो रहा है | गलियों में बच्चे भी इस नारे को लगते हुए देखे जा सकते है भीषण शर्मा कहते हैं हमारी पार्टी का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के तहत लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जो वोट चोरी का माध्यम बन सकता है. इस पर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है, जिसमें 65 लाख नामों की प्रारंभिक सूची पर रोक लगाने की मांग की गई | भीष्म शर्मा कहते हैं चल रहे हस्ताक्षर अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है | भीष्म शर्मा कहते हैं कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर देश के संवैधानिक अधिकार- वोट देने के अधिकार, पर प्रहार किया है. उन्होंने राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा कि, दो विधानसभाओं के उदाहरण से ही यह साबित हो गया है कि भाजपा वोट चोरी की साजिश में लिप्त रही है |उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिशों को अब देश का युवा समझ चुका है और सबूतों के साथ कांग्रेस इस लड़ाई को सड़कों से संसद तक लड़ रही है | भीष्म शर्मा कहते हैं कि सत्ता में आने के बाद सरकार का पहला कर्तव्य जनता के अधिकारों और युवाओं के भविष्य की रक्षा करना होता है, लेकिन भाजपा ने ईमानदार चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि वोट चोरी और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग से सत्ता हासिल की |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *