सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई को बताया पागल, बोले – क्या कोई इन्हें खत्म कर सकता है

2 मिनट पढ़ें
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई को बताया पागल, बोले - क्या कोई इन्हें खत्म कर सकता है

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई को बताया पागल, बोले - क्या कोई इन्हें खत्म कर सकता है

Advertisement

 

देवी काली के विवादित पोस्टर को लेकर चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ कहीं एफआईआर दर्ज कराई गई है तो कहीं पुतला फूंका जा रहा है। इसको लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक बहस और बवाल हो रहा है। आए दिन इसपर किसी न किसी का बयान सामने आ रहा है। वहीं पोस्टर विवाद मामले में दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई और अन्य को समन जारी कर 6 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी कटाक्ष किया है।

लीना ने एक इंटरव्यू के दौरान उस विवादित पोस्टर का समर्थन किया

लीना ने एक इंटरव्यू के दौरान उस विवादित पोस्टर का समर्थन किया था, जिसमें देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने लीना मणिमेकलाई के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि- क्या कोई इन पागलों को खत्म कर सकता है ? इसके बाद उन्होंने बहुत से हंसने और क्रेजी वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने ये ट्वीट लीना के उस ट्वीट पर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘मेरी काली क्वीर है। वह एक स्वतंत्र आत्मा है। वह पितृसत्ता पर थूकती है। वह हिंदुत्व को खत्म करती है। वह पूंजीवाद को नष्ट करती है, वह अपने हजार हाथों से सभी को गले लगाती है’। लीना ने देवी काली के पोस्टर में उनको सिगरेट पीते हुए तो दिखाया ही था, साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा भी नजर आ रहा था।

Advertisement

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने लीना मणिमेकलाई के उस ट्वीट को हटा दिया था

इसी को लेकर लोगों में आक्रोश है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के बाद लीना को लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए निंदा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने लीना मणिमेकलाई के उस ट्वीट को हटा दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘काली’ का पोस्टर लगाया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *