जीएसटी सुधार के फायदे बताने विष्णु मित्तल पहुंचे मंडोली रोड
* मार्किट में हुआ भव्य स्वागत : बिन्नी वर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जीएसटी में सुधार के फायदे बताने के लिए व्यापारियों के बीच लगातार केन्द्रीय मंत्री,दिल्ली सरकार के मंत्री ,विधायक तथा वरिष्ठ भाजपा नेता जनता के बीच पहुंच रहे है और लोगों को जानकारी दे रहे है इस सुधार से जनता को क्या-क्या फायदे मिलने जा रहे हैं | इसी कड़ी के तहत दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विष्णु मित्तल आज उत्तर पूर्वी दिल्ली की प्रसिद्ध मार्किट मंडोली रोड पर पहुंचे और कई जगह संवाद कर इसके फायदे बताये |

इस मौके पर प्रदेश भाजपा के मंत्री किशन शर्मा , मंडोली रोड मार्केट एसोसिएशन की प्रधान बिन्नी वर्मा भी उनके साथ थी | अन्य प्रमुख लोगो में आशीष पुनिया, मुकेश महेश्वरी ,आशीष तिवारी,दिव्य जायसवाल,प्रवेश दिवाकर,पंकज शर्मा, मौजूद रहे जबकि मार्किट एसोसिएशन के नितिन जैन,शीतल गोस्वामी,पंकज गुप्ता,अमर गोयल,राहुल घई,राहुल तावड़ा ,सन्गठन मंत्री मुकेश पांचाल ,नितिन शर्मा,संदीप त्यागी,बोबी सरदार जी ,सोनू पांचाल,अभिषेक जैन,विश्वास शुक्ला ,रिषभ जैन,राज कुमार शर्मा,गौरव वर्मा,मनीष अगग्रवल,सचिन वर्मा,मीणा कुंडलिया,अचला रानी,,अजय वर्मा,दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में दुकानदार तथा गणमान्य लोग शामिल रहे |

विष्णु मित्तल नें कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे पूरा करके दिखाते है | 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमन्त्री ने लाल किले से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का जो विजन प्रस्तुत किया था, आज वह साकार हो गया है। यह सुधार हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ लेकर आये हैं किसानों से लेकर उद्यम तक, घर से लेकर व्यापार तक, नई पीढ़ी का यह जीएसटी सबके लिए खुशियां लेकर आएगा। इस निर्णय से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य क्षेत्रों को राहत मिलेगी। उत्तराखंड जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में यह सुधार विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा ये सुधार भारत की आर्थिक यात्रा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे है।
जीएसटी दरों में भारी कटौती से करोड़ों मध्यम वर्गीय परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा। यह गरीब-हितैषी, विकासोन्मुखी निर्णय किसानों से लेकर व्यवसायों तक समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा।


