सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गीता कॉलोनी श्मशान घाट पर सफाई अभियान में शामिल हुए वीरेन्द्र सचदेवा : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
गीता कॉलोनी श्मशान घाट पर सफाई अभियान में शामिल हुए वीरेन्द्र सचदेवा : दीपक गाबा

गीता कॉलोनी श्मशान घाट पर सफाई अभियान में शामिल हुए वीरेन्द्र सचदेवा : दीपक गाबा

Advertisement

गीता कॉलोनी श्मशान घाट पर सफाई अभियान में शामिल हुए वीरेन्द्र सचदेवा : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रविवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने गीता कालोनी शमशान घाट मे सफाई अभियान का आयोजन किया जिसमें कृष्णा नगर के निगम पार्षद संदीप कपूर , भाजपा शाहदरा जिला महामंत्री दीपक गाबा, जिला उपाध्यक्ष धनोज सिंह,पूर्व निगम पार्षद दीपक मल्होत्रा, जिला मंत्री गौरव कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कमलकान्त, भगवत रुस्तगी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

उसके पश्चात् बाढ़ पीड़ितों को फल एवं भोजन वितरण किया गया। भोजन वितरण पंजाबी महासभा द्वारा करवाया गया जिसमें पंजाबी महासभा के अध्यक्ष आर. एस. दुआ , महामंत्री अशोक भांबरी, कृष्ण बुद्धिराजा, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन आहूजा, जगदीश लूथरा, अमित क्वात्रा एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। वीरेन्द्र सचदेवा नें कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में यमुना सफाई के नाम पर 6800 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दिए है और बाढ़ एवं इरीगेशन विभाग यमुना सफाई करने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। केजरीवाल ने यमुना सफाई और नालों की डिस्लिटिंग की खोखली घोषणा करके दिल्ली वालों को भ्रमित किया है।

Advertisement

वीरेन्द्र सचदेवा नें कहा कि सेंट्रल वाटर कमीशन के 5 दिवसीय पुर्वानुमान अनुसार दिल्ली को चेतावनी दी थी कि यमुना का जलस्तर वर्तमान स्तर से बढ़ना जारी रहेगा और हरियाणा सरकार ने भी पूर्व में ही हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की सूचना दी थी। परंतु 10 जुलाई को अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ का कोई खतरा नही है और 12 जुलाई को मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में बाढ़ की भयावह स्थिति है। केजरीवाल ने चेतावनी को अनदेखा कर इसे प्राकृतिक आपदा का नाम देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम किया है।

दीपक गाबा ने कहा दिल्ली में केजरीवाल के भ्रष्टाचार के कारण यमुना में बाढ़ आई है, क्योंकि पिछले 9 वर्षों में यमुना सफाई के नाम पर करोड़ो रुपये डकार गए परंतु यमुना से गंदगी और गाद को बाहर नही निकाला और उसका स्तर उॅचाई पर होने के कारण दिल्ली डूब गई है। उन्होंने कहा कि 2013 में 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद बाढ़ नही आई लेकिन 2023 में 3.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर ही दिल्ली में तबाही मच रही है, क्या इसके लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जिम्मेदार नही है। उन्होंने कहा कि यमुना की सिल्ट की सफाई न होने की वजह से यमुना आईटीओ बैराज के 32 में से 5 गेट बंद पड़े है जिससे पानी निकासी के रास्ते बंद हो गए। सरकार के बाढ़ विभाग की असफलता को स्वयं बाढ़ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वीकार किया है। परंतु वे अपनी जिम्मेदारी लेने की जगह दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *