सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

महज 29 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे

2 मिनट पढ़ें
महज 29 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे

महज 29 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे

Advertisement

महज 29 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे

अब तक आईपीएल करियर में विराट कोहली 7971 रन बना चुके हैं. अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह बल्लेबाज 29 रन बनाने में कामयाब रहता है तो 8 हजार रनों का आंकड़ा छू लेगा.

आज आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर खेला जाएगा. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगी. वहीं, दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस मैच में जीतने वाली टीम क्वॉलीफायर-2 में पहुंच जाएगी, जहां पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद से सामना होगा. जबकि एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सीजन सामप्त हो जाएगा. बहरहाल, इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं.

आज अहमदाबाद में इतिहास रचेंगे विराट कोहली!

Advertisement

दरअसल, अब तक आईपीएल करियर में विराट कोहली 7971 रन बना चुके हैं. अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह बल्लेबाज 29 रन बनाने में कामयाब रहता है तो 8 हजार रनों का आंकड़ा छू लेगा. इस तरह विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 8 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. वहीं, इस सीजन विराट कोहली का बल्ला खूब चल रहा है. अब तक इस सीजन विराट कोहली 14 मैचों में 64.36 की एवरेज और 155.60 की स्ट्राइक रेट से 708 रन बना चुके हैं. इस सीजन विराट कोहली ने 59 चौके और 37 छक्के जड़े हैं. साथ ही यह बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर चल रहा है.

ऐसा रहा है विराट कोहली का करियर

विराट कोहली के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो अब तक 251 मैच खेल चुके हैं. जिसमें इस दिग्गज बल्लेबाज ने 38.69 की एवरेज और 131.95 की स्ट्राइक रेट से 7971 रन बनाए हैं. आईपीएल मैचों में विराट कोहली ने 8 शतक जड़े हैं. इसके अलावा वह 55 बार पचास रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. बताते चलें कि विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं. इस तरह विराट कोहली अपना 17वां आईपीएल सीजन खेल रहे हैं. हालांकि, अब तक विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आईपीएल टाइटल जीतने में नाकाम रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *