सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

विराट कोहली ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा पर मंडराया खतरा

3 मिनट पढ़ें

विराट कोहली ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा पर मंडराया खतरा

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने यह रिकॉर्ड धराशाई किया.

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के 45वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारी खेली थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70* रन बनाए थे. अब अपनी इस नाबाद पारी के साथ विराट कोहली ने बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स का महारिकॉर्ड तोड़ दिया.

दरअसल गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने छक्कों के मामले में एबी डिविलियर्स को पछाड़ दिया. कोहली ने अब आईपीएल में 254 छक्के पूरे कर लिए हैं. डिविलियर्स ने आईपीएल करियर में 251 छक्के लगाए थे. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 275 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. ऐसे में कोहली उनका रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. लिस्ट में क्रिस गेल अव्वल नंबर पर हैं. गेल ने आईपीएल करियर में 357 छक्के जड़े.

आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ 

क्रिस गेल- 357 छक्के

रोहित शर्मा- 275 छक्के

विराट कोहली- 254 छक्के

एबी डिविलियर्स- 251 छक्के

एमएस धोनी- 247 छक्के.

आईपीएल 2024 में पूरे हुए कोहली के 500 रन 

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वह मौजूदा सीज़न में यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. सबसे ज़्यादा रन बनाकर कोहली लगातार ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. किंग कोहली ने अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में बैटिंग करते हुए 71.43 की औसत और 147.49 के स्ट्राइक रेट से 500 रन बना लिए हैं.

खस्ता हाल में आरसीबी 

गुजरात के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है. बेंगलुरु ने अब तक सीज़न में 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज की है और 7 गंवाए. तीन मैचों में आरसीबी ने पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी है. टीम के पास 6 प्वाइंट्स और -0.415 का नेट रनरेट मौजूद है. हालांकि अभी टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *