सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मणिपुर में कई जगह हुई हिंसा, पुलिस थाना पर हमला, भाजपा नेता का घर तोड़ने की कोशिश नाकाम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस थाने पर की तोड़फोड़ की कोशिश

कई इलाकों में हालात को बिगड़ता देख सेना, असम राइफल्स, रैपिड एक्शन फोर्स और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से इंफाल ईस्ट में आधीरात तक फ्लैग मार्च निकाला है.

मणिपुर में एक बार हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. पुलिस और सेना से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचांदपुर जिले में कुछ जगहों पर ओटोमेटिक हथियार से फायरिंग करने की घटनाएं सामने आई हैं. शुक्रवार रात से रुक रुक कर की जा रही फायरिंग शनिवार सुबह तक भी जारी रही. वहीं, उपद्रवियों ने शनिवार को लंगोल में एक खाली मकान को भी आग के हवाले कर दिया.

प्रभावित इलाकों में भीड़ को इकट्ठा करने और तोड़फोड़ करने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं. कई इलाकों में हालात को बिगड़ता देख सेना, असम राइफल्स, रैपिड एक्शन फोर्स और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से इंफाल ईस्ट में आधीरात तक फ्लैग मार्च निकाला है.

RPF ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले

एडवांस अस्पताल के पास पैलेस कंपाउंड में आगजनी की कोशिश की सूचना मिली थी. शुक्रवार शाम लगभग 1,000 की भीड़ इकट्ठी हुई और आगजनी और तोड़फोड़ का प्रयास किया. आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां भी चलाईं, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए.

विधायक के घर पर भी की तोड़फोड़ की कोशिश

Advertisement

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि मणिपुर विश्वविद्यालय के पास भी भीड़ जमा हो रही है. रात 10 बजकर 40 मिनट पर थोंगजू के पास 200 से 300 लोग जमा हो गए और स्थानीय विधायक के आवास पर तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया. हालांकि, बाद में आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया.

पुलिस स्टेशन पर की थी हमले कोशिश

कल रात भीड़ ने इंफाल पश्चिम जिले के इरिंगबाम पुलिस स्टेशन के शस्त्रागार में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया. रात 11 बजकर 40 मिनट पर 300 से 400 लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की कोशिश की. यहां भी बाद में आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर किया. सेना के सूत्रों के अनुसार, 200 से 300 लोगों की भीड़ ने सिंजेमाई में आधी रात के बाद भाजपा कार्यालय को घेर लिया और सेना के एक दस्ते ने यहां से भीड़ को तितर-बितर कर दिया.

भीड़ ने केंद्रीय मंत्री के घर को किया था आग के हवाले

भीड़ ने आधी रात को इंफाल पश्चिम में राज्य भाजपा अध्यक्ष अधिकारमयुम शारदा देवी के आवास पर भी तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन सेना और आरएएफ ने भीड़ को ऐसा करने से रोक दिया. सेना के सूत्रों के मुताबिक, काफी कोशिशों के बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया. मणिपुर में हो रहे ये हमले केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर को 1200 लोगों की भीड़ ने पेट्रोल बम फेंक कर जलाने के एक दिन बार शुरू हुआ है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *