सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मणिपुर में फिर हिंसा, 24 घंटे में महिला समेत दो की हत्या, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मणिपुर में फिर हिंसा, 24 घंटे में महिला समेत दो की हत्या, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

मणिपुर में 24 घंटे में दो हत्याओं ने एक बार फिर राज्य में तनाव वाली स्थिति पैदा कर दी है. आदिवासी संगठनों ने हत्या के विरोध में बंद का आह्वान किया है.

पिछले कुछ दिनों से शांत चल रहे मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है. पूर्वी इम्फाल के साओमबंग इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया. पुलिस ने घटना के संबंध में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला मरिंग नगा समुदाय की बताई जा रही है. इसके अलावा एक अन्य घटना में युवक की हत्या कर दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, पहली घटना 15 जुलाई की है. महिला को उसके घर के अंदर सिर में गोली मारी गई थी. यही नहीं भागने के पहले हत्यारों ने महिला का चेहरा भी बिगाड़ दिया. महिला की पहचान लूसी मरिम के रूप में हुई है. मणिपुर पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

पुलिस ने 9 को किया गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि महिला की हत्या के संबंध में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 5 महिलाएं हैं. पुलिस ने आगे बताया, इसे से जुड़े मामले में 2 हथियार, 5 गोलियां और एक कार सीज की गई है.

बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने एक बयान में कहा है कि लूसी एक दुर्लभ मानसिक बीमारी स्क्रिजोफ्रेनिया से पीड़ित थी. हत्या की निंदा करते हुए बयान में कहा गया है कि ये दिखाता है कि राज्य सरकार की मणिपुर की राजधानी तक में कानून व्यवस्था पर कोई कंट्रोल नहीं है.

Advertisement

12 घंटे के बंद का आह्वान

लूसी की हत्या के विरोध में यूनाइटेड नगा काउंसिल ने मणिपुर में नगा आबादी वाले इलाके में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. कम्युनिटी ऑल ट्राइबल यूनिटी ने इंफाल की लाइफलाइन माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को 72 घंटे के लिए बंद करने का ऐलान किया है.

इस तरह से हत्या किए जाने का ये हाल के दिनों में दूसरा मामला है. इसके पहले 6 जुलाई को डॉनगाईचिंग में भी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की इसी तरह से हत्या कर दी गई थी.

रविवार को एक युवक की हत्या

एक अन्य घटना में रविवार (16 जुलाई) को 40-50 हथियार बदमाशों ने पहाड़ी जिले कांगपोकपी के कुकी गांव में हमला बोल दिया और जंगखोलिन हाओकिप नाम के शख्स की हत्या कर दी गई. सूचना पर सेना की टुकड़ी वहां पहुंची और बाहर निकलने के रास्ते को ब्लॉक कर दिया. इस दौरान सुरक्षा बलों को ग्रामीणों की भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं. इस दौरान बदमाश भागने में कामयाब रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *