Home दिल्ली-एनसीआर shahdara bjp holi milan: होली मिलन समारोह में मनाया गया भाजपा, जिला...

shahdara bjp holi milan: होली मिलन समारोह में मनाया गया भाजपा, जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद का जन्मदिन

0
65

shahdara bjp holi milan: होली मिलन समारोह में मनाया गया भाजपा, जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद का जन्मदिन

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नवीन शाहदरा भाजपा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार का जन्मदिन होली मिलन समारोह में जिला कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया,इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल ,मंत्री किशन शर्मा ,शाहदरा जिला प्रभारी डॉ.अनिल गुप्ता , उत्तर पूर्वी जोन नगर निगम अध्यक्ष पुनीत शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना महेश्वरी ,मुकेश महेश्वरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रवीण निमेष, निगम पार्षद वीर सिंह पवार, पूर्व निगम पार्षद सचिन शर्मा, पूर्व विधायक रंजीत कश्यप, आशीष तिवारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद ने सभी कार्यकर्ताओं क्षेत्रवासियों व देश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा यह होली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लाए जिस तरह होली रंगों का त्यौहार है इस तरह से सभी को मान प्रतिष्ठा मिले यही मेरी आशा है उन्होंने कहा कि यहां पर होली मिलन कार्यक्रम रखा गया। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही सुंदर तरीके से गुलाल व फूलों से होली मनाई उन्होंने कहा कि यह होली वैसे भी स्पेशल है। क्योंकि दिल्ली सरकार ने एक साल पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में जो वादे दिल्ली सरकार ने चुनाव से पहले जनता से किए थे चाहे फ्री सिलेंडर हो चाहे लाडली योजना हो चाहे लखपति बिटिया योजना हो भाजपा सरकार सच में जो वादे करती है उनका पूरा करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here