Vineet Jain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जनता पर,पड़ रहा है व्यापक असर : विनीत जैन
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली ,पश्चिम एशिया के हालात के कारण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से सोना न खरीदने की, पेट्रोल व डीजल को बचाने की, वर्क फ्रॉम होम को अपनाने की, विदेशी यात्रा को टालने की, घरेलू उत्पादों के इस्तेमाल करने की, प्राकृतिक खेती को अपनाने की व खाना पकाने के तेल की बचत करने की अपील की है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला मीडिया संयोजक विनीत जैन ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी की अपील को राष्ट्र प्रथम और कर्तव्य सर्वोपरि की भावना से बहुत ही प्रभावी तरह से अपनाया है। विनीत जैन ने कहा कि कई लोग पेट्रोल डीजल की बचत हेतु सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहे है, कार पूलिंग कर रहे है जिससे बचत भी हो रही है और शहरी प्रदूषण और अधिक ट्रैफिक को कम करने में भी मदद मिल रही है।
विनीत जैन ने बताया कि देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए लोग विदेशी वस्तुओं के बजाय वोकल फॉर लोकल को प्राथमिकता दे रहे हैं। विनीत जैन ने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी की अपील के तहत कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम के दिन निर्धारित कर दिए है। विनीत जैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अपील को पूरे देश की जनता का समर्थन और सहयोग दोनों मिल रहा है। विनीत जैन ने बताया कि भाजपा के सभी नेताओं ने तो नरेंद्र मोदी की अपील के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट व कार पूलिंग शुरू कर ही दी है। जनता ने भी नरेंद्र मोदी की अपील को राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी अनुशासन की तरह देखा है और माना है। विनीत जैन ने बताया कि देश की जनता नरेंद्र मोदी से किस हद तक जुड़ी हुई है और जनता को नरेंद्र मोदी पर कितना विश्वास है इस चीज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की अपील पर देश की जनता ने बहुत जल्द खुद को उन अपीलों के तहत ढाल लिया।



