सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Viksit Bharat Sankalp Sabha: विकसित भारत संकल्प सभा’ में प्रधानमंत्री मोदी का अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया स्वागत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Viksit Bharat Sankalp Sabha: विकसित भारत संकल्प सभा’ में प्रधानमंत्री मोदी का अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया स्वागत

नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज ) : IGI स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सह-प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने ‘सत श्री अकाल’ लिखे प्लेकार्ड हाथ में लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी, मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान सभी ने नारों और प्लेकार्ड के माध्यम से उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ‘सत श्री अकाल’ के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बनाया। इस अवसर पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित 25 वर्ष सार्वजनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा को दर्शाते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा को अपने कार्य का केंद्र बनाते हुए देश के विकास को नई दिशा और गति देने का निरंतर प्रयास किया है। डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि 25 वर्षों की यह सेवा यात्रा केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों ने जनकल्याण की भावना को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रधानमंत्री की इसी दीर्घकालिक सेवा यात्रा को स्मरण करने और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों को संगठन और राष्ट्र निर्माण की धारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *