सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत खराब, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की आज अचानक तबीयत खराब होने की वज से उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोखले फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच के जाने माने सफल एक्टर है। इससे पहले भी अभिनेता विक्रम गोखले को कुछ दिनों पहले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को कुछ दिनों पहले अस्पताल लाया गया था। ट्रीटमेंट के बाद एक्टर की हालत थोड़ी ठीक हो गई थी। लेकन फिर कुछ दिनों बाद एक्टर की हालत बिगड़ गई और फिर उनकी हालत क्रिटिकल हो गई। उनकी तबीयत को लेकर हालांकि कोई जानकारी नहीं है और उनके परिवार या टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। दरअसल, आज शाम को खबर आई कि एक्टर को कुछ दिनों पहले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी हालत काफी गंभीर है। विक्रम बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी सिनेमा के भी पॉपुलर एक्टर थे। बता दें कि विक्रम ने गले में दिक्कत होने की वजह से मराठी थिएटर से साल 2016 में रिटायर कर लिया था। हालांकि फिलहाल विक्रम किस वजह से अभी अस्पताल में भर्ती हैं इसकी वजह सामने नहीं आई है। डॉक्टरों ने कहा कि गोखले (82) को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, डॉक्टरों ने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि गोखले का परिवार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देगा।

गोखले फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच के जाने माने सफल एक्टर है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना में काम किया है। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन ने नेगेटिव रोल दिखा गया था। परवाना के बाद उन्होंने दर्जनों हिंदी और मराठी फिल्मों अहम किरदार निभाए हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, मिशन मंगल, दिल से, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, अग्निपथ, विक्रम बेताल जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, बात अगर विक्रम गोखले के करियर की करें तो उन्होंने मराठी, हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी काम किया है और उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। साल 2010 में उन्हें उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। बता दें कि साल 2010 में एक्टर ने मराठी फिल्म आगहट से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। गोखले आखिरी बार विक्रम अभिमन्यु दसानी और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म निकम्मा में नजर आए थे जो इसी साल जून में रिलीज हुई थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *