सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

गर्दा उड़ा रही हैं विजय की Leo और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘भगवंत केसरी’, जानिए- OTT पर कब और कहां होंगी रिलीज

3 मिनट पढ़ें

सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही हैं विजय की Leo और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘भगवंत केसरी’, जानिए- OTT पर कब और कहां होंगी रिलीज

Leo OTT Release Thalapathy Vijay Film Stream On Netflix And Bhagavanth Kesari Nandamuri Balakrishna Film Stream On Amazon Prime Video | Leo-Bhagavanth Kesari OTT Release: सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही हैं विजय

सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रहीं थलपति विजय की ‘लियो’ और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘भगवंत केसरी’ की ओटीटी डिटेल्स भी आ गई हैं. चलिए जानते है ये कब और कहां देखी जा सकेंगीं.

थलपति विजय की ‘लियो’ और नंदमुरी बालकृष्ण की ‘भगवंत केसरी’ इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट शानदार है. जहां ‘लियो’ तीन दिनों में 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने के नजदीक पहुंच चुकी है तो वहीं ‘भगवंत केसरी’ भी 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रहीं इन दोनों ही फिल्मों की ओटीटी रिलीज की डिलेट्स भी आ चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘भगवंत केसरी’ और ‘लियो’ ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होंगीं.

‘लियो’ ओटीटी पर कहां होगी रिलीज?

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही थलपति विजय की लियो की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है लेकिन ये किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी इसकी जानकारी आ गई है. थलपति विजय-स्टारर के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स के पास हैं.

‘भगवंत केसरी’ ओटीटी पर कहां होगी रिलीज?

नंदमुराई बालकृष्ण, काजल अग्रवाल, श्रीलीला और अर्जुन रामपाल के दमदार अभिनय से सजी फिल्म ‘भगवंत केसरी’ की भी ओटीटी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. हालांकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी

‘लियो’ और ‘भगवंत केसरी’ की स्ट्रीमिंग ओटीटी पर कब से होगी शुरू?

लियो’ और ‘भगवंत केसरी’ की उनके थिएट्रिकल रिलीज के तकरीबन 3 से 4 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग कराए जाने की उम्मीद है. ऐसे में लोग घर बैठे इन एक्शन एंटरटेनर का लुत्फ उठा सकेंगे. फिलहाल दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासतौर पर लियो ने सिनेमाघरों में बवाल काटा हुआ है.

‘लियो’ और ‘भगवंत केसरी’ ने का कितना है कलेक्शन

थलपति विजय की फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन64.8 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 35.25 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया है. यानी लियो की तीन दिनों की कुल कमाई 137.05 करोड़ रुपये है.

वहीं ‘भगवंत केसरी’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 16.6 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ रहा और तीसरे दिन ‘भगवंत केसरी’ ने 8 करोड़ का बिजनेस किया है. यानी ‘भगवंत केसरी’ की तीन दिनों की कुल कमाई 31.60 करोड़ रुपये है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *