सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार सरकार पर विजय सिन्हा का हमला, कटिहार गोलीकांड पर CBI जांच की मांग की, दिया ये बड़ा बयान

3 मिनट पढ़ें

विजय सिन्हा का बिहार सरकार पर हमला, कटिहार गोलीकांड पर CBI जांच की मांग की, दिया ये बड़ा बयान

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपने स्वार्थ और महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने में लगे हैं. नेता प्रतिपक्ष शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

बिहार बीजेपी के बड़े नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार (28 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कटिहार गोलीकांड समेत राज्य के कई जिलों में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमला किया. विजय सिन्हा ने कहा कि बिजली की किल्लत पूरे राज्य में है. कटिहार में जो घटना हुई उसमें आंदोलन करने वाले सभी जनप्रतिनिधि लोग थे. उस इलाके के विधायक भी महागठबंधन के ही हैं, लेकिन यह लोग बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं. अगर उन्हें कोई शक है तो हम बार-बार उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. हम तो सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और सत्ता में बैठे लोग अपने स्वार्थ एवं महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने में लगे हैं इन लोगों ने कानून का राज खत्म कर दिया है. तुष्टिकरण की राजनीति में बिहार धधक रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया में पांच लोगों को गोली मारी गई. तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें जेडीयू के नेता की संलिप्तता बताई जा रही है, लेकिन सरकार इस पर जांच नहीं करवा रही है.

विजय सिन्हा बोले- सो रहा है खुफिया तंत्र

राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार का स्पेशल ब्रांच और खुफिया विभाग क्या कर रहा है? स्पेशल ब्रांच और खुफिया विभाग क्या एक-दूसरे की खुफियागिरी कर रहा है? बिहार सरकार का खुफिया तंत्र सो रहा है. विजय सिन्हा ने कहा कि इसकी हम घोर निंदा करते हैं. कटिहार की घटना पर उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में बड़े व्यवसायी की सुनियोजित तरीके से हत्या करवाई जा रही है. व्यवसायियों से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है. चाकू और तलवार से निर्मम हत्या करवाई जा रही है. एक खास समुदाय के लोग हिंदू का पलायन करवा रहे हैं. कटिहार और पूर्णिया में इस तरह की घटना बढ़ी है. अगर नीतीश सरकार में हिम्मत है तो कटिहार की घटना और पूर्णिया की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराएं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *