सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबरॉय की फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा पहले दिन ही धड़ाम

3 मिनट पढ़ें
विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबरॉय की फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा पहले दिन ही धड़ाम

विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबरॉय की फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा पहले दिन ही धड़ाम

Advertisement

 

समीर चौधरी बनकर विद्युत जामवाल और नरगिस के किरदार में शिवालिका ओबरॉय फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा’ के साथ वापस लौटे हैं। लेकिन फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ‘खुदा हाफिज 2’ बीते दिन रिलीज हुई और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी हल्का है। ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा’ ने पहले दिन अच्छा परफॉर्म नहीं किया है। फिल्म का पहला पार्ट ओटीटी पर रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल को सिनेमाघर में रिलीज किया गया।

‘खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा’, साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों में शुमार

हालांकि ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा’ दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचने में कामयाब नहीं साबित हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.5 करोड़ रुपय का कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेड पंडितों का कहना है कि ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा’, साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो सकती है।

Advertisement

साल 2022 में बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा

बता दें कि साल 2022 में बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी और भूल भुलैया 2 के अलावा कोई हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करने में कामयाब नहीं दिखी। वहीं ओम, हीरोपंती 2 और धाकड़ जैसी फिल्में धड़ाम साबित हुईं। ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां से पहले पार्ट की खत्म हुई थी। फिल्म के पहले पार्ट में नरगिस उन लोगों के बीच फंस जाती है, जो देह का व्यापार उससे करवाना चाहते हैं। वहीं ढेर सारी मुश्किलों को पार करने के बाद समीर चौधरी उसे बचाता है।

ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी

खुदा हाफिज चैप्टर 2: अग्नि परीक्षा’ की कहानी शुरू होती है, जहां एक्ट्रेस अब अपने देश आ चुकी है लेकिन अब मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। नरगिस डिप्रेशन का शिकार है और वह अपने पति से हर वक्त नाराज रहती है। तो वहीं समीर नरगिस की जिंदगी में फिर से खुशियां लाने के लिए एक लड़की नंदिनी को गोद ले लेता है। नरगिस-समीर की जिंदगी बेहतर होने लगती है और उनका परिवार कंप्लीट हो जाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कुछ लोग 5 साल की बच्ची नंदिनी को किडनैप कर लेते हैं और उसका रेप कर देते हैं। इसके बाद क्या होता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *