सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही ने थिएटर्स पर किया कब्जा, देखें ‘क्रैक’ का दमदार वीकेंड कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही ने थिएटर्स पर किया कब्जा, देखें ‘क्रैक’ का दमदार वीकेंड कलेक्शन

‘क्रैक’ यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई है. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है.

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ रिलीज हो गई है. फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और फैंस इसपर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. ‘क्रैक’ यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई है इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस दे रही है.

एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म ‘क्रैक’ 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म दमदार कमाई कर रही है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘क्रैक’ ने शनिवार को अब तक 1.06 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रैक’ का कुल कलेक्शन 5.31 करोड़ रुपए हो गया है.

‘आर्टिकल 370’ के साथ क्लैश

‘क्रैक’ यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के साथ पर्दे पर आई है. क्लैश के बाद भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है. हालांकि कमाई के मामले में ‘आर्टिकल 370’ विद्युत जामवाल की फिल्म से आगे चल रही है. जहां ‘क्रैक’ के दो दिनों का कुल कलेक्शन 5.31 करोड़ रुपए है तो वहीं ‘आर्टिकल 370’ का कुल कलेक्शन 8.59 करोड़ रुपए है.

‘क्रैक’: स्टारकास्ट, प्रोडक्शन और स्टोरी

‘क्रैक’ एक एक्शन स्पोर्ट्स फिल्म है जिसका बजट 45 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. फिल्म को एक्शन हीरो फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विद्युत जामवाल का एक्शन अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ‘क्रैक’ में नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैकसन भी अहम रोल अदा करते नजर आए हैं. फिल्म मुंबई की मलिन बस्तियों से खेलों की दुनिया तक पहुंचने वाले एक आदमी की जर्ना को दिखाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *