सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एयरपोर्ट पर करीना कपूर के साथ बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

करीना कपूर के साथ हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई। करीना को देखते ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले हो गए और कम सिक्योरिटी में एयरपोर्ट पहुंचीं करीना भीड़ में संघर्ष करने लगीं।  बॉलीवुड पैपराजी विरल भयानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना भीड़ में काफी असहज नजर आ रही हैं। दरअसल करीना भीड़ से बचने के लिए पीछे की तरफ मुड़ी थीं, लेकिन तभी एक फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखना चाहा। मौके पर मौजूद बॉडीगार्ड ने उस फैन को तो दूर किया, लेकिन करीना इससे काफी डर गईं। इसके बाद एक फीमेल फैन ने करीना का हाथ और बैग खींचना चाहा। इस पर करीना ने उस फैन को लुक दिया और बैग संभालते हुए सीधे एयरपोर्ट में एंट्री ले ली। करीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही कई लोग कमेंट बॉक्स पर फैंस की कड़ी निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फैंस को पता होना चाहिए कि कैसे बिहेव करना है। वहीं एक ने लिखा, वो वाकई काफी डरी हुई हैं। लोगों को थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए। वो भी इंसान हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर करीना ने इस बिहेव पर रिएक्ट किया होता तो लोग कहते कि इसमें बहुत एटीट्यूड है, इसे बायकॉट करो, लेकिन जरा इन लोगों को देखो, कैसे छीना-झपटी कर रहे हैं। फैंस हो तो भी बिहेवियर ठीक रखना चाहिए। करीना कपूर सफेद शर्ट के साथ हाफ स्वेटर में एयरपोर्ट पहुंची थीं। डार्क ग्लासेस और बंधे बाल में करीना का लुक काफी कूल था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *