सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

आमिर खान की बेटी इरा खान ने की सगाई, वीडियो हुआ वायरल

2 मिनट पढ़ें

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर ही किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शेखर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। दरअसल, इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शेखर के साथ कथित तौर पर सगाई कर ली है। नुपुर ने इरा को बेहद रोमांटिक स्टाइल में प्रपोज किया है, जिसकी झलक इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी स्पोर्ट्स इवेंट में मौजूद हैं। इसी बीच नुपुर आते हैं और इरा को फिल्मी अंदाज में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हैं। जब इरा हां कर देती हैं, तो वह उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और दोनों किस करते हैं। इरा और नुपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इरा ने लिखा, ‘पोपाई- उसने हां कह दिया, इरा- हीहीही मैंने हां कह दिया।’ इरा के इस वीडियो को देख उनके फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *