सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘RCB….RCB…,’ बेंगलुरु मेट्रो के अंदर चीयर करते आरसीबी के फैंस का Video वायरल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

RCB फैंस ने मेट्रो में मचाया हुड़दंग, VIDEO देख लोग बोले ‘भाई ये बिल्कुल कूल नहीं है’

क्रिकेट की दीवानगी की एक झलक इन दिनों दिल्ली के मेट्रो ट्रेन में भी नजर आई. जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सपोर्टर्स मेट्रो में हुड़दंग मचाने लगे, इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चल रहा है और क्रिकेट की दीवानगी अपने चरम पर है. अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए क्रिकेट प्रेमी पूरी तरह जी जान से लगे हुए हैं. क्रिकेट की इसी दीवानगी की एक झलक दिल्ली के मेट्रो ट्रेन में भी नजर आई. जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सपोर्टर्स मेट्रो के अंदर फैंस हुड़दंग मचाने लगे, इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.

मेट्रो में मचाई हुड़दंग

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सपोर्ट्स नजर आ रहे हैं, जो एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर खड़ी मेट्रो में चढ़ते हैं. इस दौरान दर्जनों की संख्या में आरसीबी के सपोर्ट्स मेट्रो में चढ़ जाते हैं और दूसरे यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अपने ही धुन में अपनी टीम को चीयर्स करते नजर आते हैं. शांत मेट्रो में अचानक से आरसीबी-आरसीबी की आवाज गूंजने लगती है और दूसरे पैसेंजर्स आश्चर्य से उन्हें देखने लगते हैं.

Advertisement

यूजर्स बोले- ये कूल नहीं दिखता

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर जमकर लाइक्स बरस रहे हैं. वहीं ढ़ाई लाख से अधिक लाइक्स अब तक इस पोस्ट पर आ चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या फायदा हुआ इतना चिल्लाने का.’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘भाई जुल्म है ये.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दूसरे मैच के बाद एक भी मेट्रो में नहीं दिखे.’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘और उन्हें लगता है कि ऐसा करना कूल और गर्व की बात है छपरी और आरसीबी के फैन्स में थोड़ा फर्क छोड़ दें.’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *